उत्तराखंड से लोकसभा की पांचों सीटों पर कांग्रेस की लिस्ट जल्द, अब दिल्ली में दावेदारों की दौड़

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड में ​सियासी हलचल तेज हो गई है। सबसे पहले टिकटों को लेकर सभी की नजर दिल्ली की तरफ टिकी हुई है। प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करने में भाजपा बाजी मार सकती है। हालांकि कांग्रेस की ओर से भी जल्द सूची जारी करने की बात की जा रही है। जिससे प्रत्याशी अपने क्षेत्रों में जाकर प्रचार प्रसार शुरू कर सकें।

Congress list for all five Lok Sabha seats from Uttarakhand soon, now race for contenders in Delhi

आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस लगातार प्रदेश में प्रचार प्रसार कर रही है वहीं कांग्रेस के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित प्रदेश प्रभारी और कई गणमान्य नेता देहरादून आ चुके हैं साथ ही साथ वाररूम बनाकर कांग्रेस लगातार अपने कार्यकर्ताओं और जनता के बीच जा रही है।

कांग्रेस के द्वारा चुनाव को लेकर भी बैठक का दौर भी लगातार चल रहा है। दिल्ली में कल स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद यह कांग्रेस प्रदेश के पांचो लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है, ताकि सभी प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र जाकर अपनी-अपनी तैयारियों को और मजबूती प्रदान करें।

इस बीच दिल्ली में जारी मंथन को लेकर प्रत्याशियों ने अब भी उम्मीद न​हीं छोड़ी है और अपनी दावेदारी लगातार पेश कर रहे हैं। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के से मुलाकात कर पौड़ी लोकसभा को लेकर अपनी दावेदारी जताई है।

ज्योति रौतेला का कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33% लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आरक्षण की पक्षधर रही है ऐसे में उन्होंने भी पौड़ी लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर मलिकार्जुन खड़के के समक्ष अपनी इच्छा जताई है।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए महिला कांग्रेस लगातार प्रदेश भर में नारी न्याय सम्मेलन आयोजित कर रही है। उन्होंने कहा की नई न्याय सम्मेलन के माध्यम से महिला कांग्रेस गांव गांव जाकर महिलाओं से उनके अधिकारों की बात कर रही है। उत्तराखंड में पांच लोकसभा सीटों में तीन में महिलाओं ने दावेदारी जताई है। इनमें टिहरी से सुनीता प्रकाश, अल्मोड़ा से आशा टम्टा और पौड़ी से ज्योति रौतेला ने दावा ठोका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+