उत्तराखंड: प्रियंका ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा-बिंदी-चूड़ी बांटने वाले CM रोजगार क्यों नहीं बांट रहे?
देहरादून, 12 फरवरी: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी सीएम पुष्कर सिंह धामी के गढ़ खटीमा पहुंचीं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि, ये जो मुख्यमंत्री बैठे हैं जो आपको बिंदिया और चूड़ियां बांट रहे हैं। इनसे पूछिए कि इन्होंने आपको रोज़गार क्यों नहीं बाटें। इनसे पूछिए कि जब हमारे भाई-बहन शहरों से वापस आ रहे थे तो आप कहां थे? जब किसान आंदोलन कर रहे थे तो आप कहां थे?

प्रियंका गांधी ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, पीएम कहते हैं कि, कांग्रेस ने उनकी (प्रवासी श्रमिकों की) मदद की और राजनीति करके देश भर में कोरोना फैलाया। वे सड़कों पर चल रहे थे, उनके लिए कोई सुविधा नहीं थी। क्या हम उन्हें ऐसे ही छोड़ देते... क्या हम राजनीति कर रहे थे? हम अपना कर्तव्य निभा रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नीतियां सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता जबकि ये देश की रीढ़ हैं।
पलायन को लेकर कांग्रेस नेता ने मौजूदा सत्तारूढ़ दल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यहां पलायन ज्यादा है। यह क्यों होता है? जब राज्य में नौकरियां पैदा नहीं हो रही हैं। आपके राज्य में सब कुछ है - हिमालय, प्रकृति, पर्यटन के अवसर - लेकिन रोजगार नहीं। लोग यहां से नौकरी के लिए पलायन कर रहे हैं। लोग नौकरी के लिए उत्तराखंड से पलायन करने को क्यों मजबूर हैं? क्योंकि यहां रोजगार पैदा नहीं होता। समाज का हर वर्ग पीड़ित है, लेकिन प्रधानमंत्री उनकी 'मन की बात' सुनने को तैयार नहीं
कांग्रेस महासचिव ने कहा, एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता - आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक - केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि, उत्तराखंड में कांग्रेस जरूर सत्ता में आएगी क्योंकि जनता भाजपा सरकार से थक चुकी है। मुख्यमंत्री को लोगों को बताना चाहिए कि वह महंगाई पर लगाम लगाने और रोजगार बढ़ाने के लिए क्या करने जा रहे हैं। वह महिलाओं के लिए क्या करने जा रहे हैं ?
प्रियंका गांधी ने कहा कि, भाजपा ने पांच साल में भ्रष्ट्राचार को बढ़ावा दिया, सरकार की कुनीतियों और बदनीयत ने प्रदेश को बर्बादी के मुहाने तक पहुंचाया ।भाजपा ने जीएसटी और नोटबंदी से लोगों को बर्बाद किया,सरकार ने बजट बनाया मगर किसानों और व्यापारियों के लिए कुछ नहीं दिया, ये सरकार गरीबों के लिए नहीं है, अमीरों के लिए काम करती है। देवभूमि के सैनिकों को उनका हक और सम्मान देने काँग्रेस आ रही है। आइए मिलकर काँग्रेस का साथ दें।












Click it and Unblock the Notifications