कांग्रेस विधायक के व्यवहार से बवाल, सड़कों पर उतरे इंजीनियरिंग के छात्र, ये है पूरा मामला

द्वाराहाट से कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट के वायरल वीडियो को लेकर जमकर बवाल हो रहा है। विधायक के व्यवहार से नाराज द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रबंधन के समर्थन में नारेबाजी की। जिससे विधायक की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Congress dwarahat MLA Madan Singh Bisht viral video Ruckus engineering students took to the streets, this is the whole matter

विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में विधायक द्वाराहाट मदन सिंह बिष्ट के व्यवहार और निदेशक के आवास पर विधायक की ओर से की गई अभद्रता का वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज के छात्र सड़कों पर उतर आए हैं। संस्थान के छात्र-छात्राओं ने जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कैंपस और कैंपस से बाहर गोचर तिराहे पर विधायक मदन सिंह बिष्ट का पुतला दहन कार्यक्रम किया। छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि जब तक विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती विरोध जारी रहेगा।

उत्तराखंड के द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक द्वाराहाट में त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक के आवास पर पहुंचकर पहले जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा करते हैं। इसके बाद थाने में भी इस मामले की शिकायत लेकर पहुंच जाते हैं। मामला अब पुलिस थाने तक पहुंच गया है। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर दी गई है।

विधायक का एक वीडियो और एक आडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। थाना द्वाराहाट में त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक कृष्णकांत सिंह द्वारा द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट के खिलाफ देर रात को शराब पीकर निदेशक आवास में जबरन घुसने और गाली गलौच करने तोड़ फोड़ करने के साथ ही अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने की बात को लेकर तहरीर दी गई है। द्वाराहाट विधायक मदन सिंह बिष्ट ने भी दर्जनों समर्थकों के संग थाने पहुंचकर निदेशक के खिलाफ तहरीर दी गई। जिसके बाद इस मामले में अब सियासत भी जमकर हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+