टीम इंडिया की जीत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई
न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बधाई दी है। पुष्कर सिंह धामी ने इस जीत को ऐतिहासिसक विजय बताते हुए कहा क्रिकेट विश्व कप 2023 के सेमी फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त देने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। टीम भारत को फाइनल मैच के लिए अनंत शुभकामनाएं!
बता दें कि इस विश्वकप में टीम इंडिया की यह लगातार 10वीं जीत है। टीम इंडिया पूरे विश्वकप में अविजित रही है और कोई भी टीम भारत को हरा नहीं सकी है। भारत की ओर से विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली। एक तरफ विराट कोहली ने जहां वनडे क्रिकेट का 50वां शतक लगाया तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर ने अपने पहले ही विश्वकप में तीन शतक लगा दिया है।

भारतीय गेंदबाजी की बात करें तो मोहम्मद शामी लगातार जबरदस्त फॉर्म में है। उन्होंने इस मैच में 7 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही वह इस विश्वकप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। अहम बात यह है कि शामी ने सिर्फ 210 रन खर्च किए और 23 विकेट अपने नाम किए हैं। इस विश्वकप में एक पारी में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शामी के नाम हो गया है।
विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। टीम इंडिया की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बधाई दी है। बता दें कि टीम इंडिया चौथी बार विश्वकप के फाइनल में पहुंची है। ऐसे में 19 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में हर किसी को उम्मीद है कि टीम इंडिया विश्वकप को उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications