राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे सीएम धामी, ये है कार्यक्रम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए राज्यों में स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे। इसके लिए सीएम धामी नवंबर में चुनावी राज्यों में धुंआधार प्रचार करते नजर आएंगे। भाजपा संगठन ने धामी को राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में प्रचार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

CM pushkar Dhami seen role of star campaigner in Rajasthan, Madhya Pradesh and Chhattisgarh program

उत्तराखंड के सीएम धामी एक बार फिर चुनावी राज्यों में भाजपा के लिए प्रचार प्रसार करते हुए नजर आएंगे। इसके लिए अगले माह नवंबर में लगभग पांच दिनों तक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के पक्ष में चुनावी रैलियों और जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इससे पहले चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले धामी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर चुके हैं।

अब एक बार फिर धामी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में प्रचार के लिए जाएंगे। संगठन की ओर से नवंबर में 5 दिन का कार्यक्रम तय किया गया है। सीएम धामी देश भर में राज्यों के युवा सीएम बन चुके हैं। जिनके निर्णय पूरे देश भर में मिसाल बन गए हैंं। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल में मतांतरण के विरुद्ध देश का सख्त कानून बनाया।

इसके बाद चंपावत और बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा जीत दर्ज कर चुकी है। युवा मुख्यमंत्री के रूप में अपनी दूसरी पारी में उन्होंने कड़ा नकल विरोधी कानून बनाकर भर्ती परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में ठोस पहल की। समान नागरिक संहिता बनाने की दिशा में उनके नेतृत्व में उत्तराखंड ने मजबूती से कदम आगे बढ़ाए हैं। चारधाम यात्रा व कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या प्रदेश में रिकार्ड बना चुकी है।

यूनिफॉर्म सिविल कोड को लागू करने की दिशा में धामी ने जिस तरह से कदम बढ़ाए हैं, वो भी देश भर के राज्यों के लिए मिसाल बन गया है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। ऐसे ही निर्णयों के आधार पर बनी मुख्यमंत्री धामी की छवि को भाजपा भी अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भुनाने जा रही है। साथ ही उत्तराखंड के चारधामों की वजह से देवभूमि की इमेज भी सभी राज्यों में बनी हुई है। यहां हिंदू धर्म को मानने वाले श्रद्धालु आस्था के साथ आते हैं। इस वजह से उत्तराखंड की छवि और सीएम धामी की मांग को चुनावी राज्यों में भाजपा ​भुनाने की कोशिश में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+