Uttarakhand: CM धामी का धाकड़ फैसला, आवासीय भवनों के नक्शे 15 दिन में होंगे पास, सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और धाकड़ फैसला लिया है। प्रदेश भर में अब आवासीय भवनों के नक्शों की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बनाई जाएगी।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और धाकड़ फैसला लिया है। प्रदेश भर में अब आवासीय भवनों के नक्शों की स्वीकृति के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बनाई जाएगी। साथ ही आवासीय भवनों के नक्शे 15 दिन के अंदर स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं।

 CM PUSHKAR Dhami bold decision, maps Residential buildings passed in 15 days, single window system will be implemented

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विकास प्राधिकरणों के माध्यम से आवासीय भवनों के नक्शों की स्वीकृति आदि की व्यवस्थाओं को सुगम बनाये जाने के लिये सिंगल विंडो सिस्टम की व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये है। साथ ही सीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि भवनों के नक्शे 15 दिन के अंदर स्वीकृत हो जाय यह भी सुनिश्चित किया जाय इसके अलावा इस संबंध में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं को व्यवहारिक एवं सरलीकरण के साथ प्रभावी बनाये जाने पर भी उन्होंने बल दिया।

मुख्यमंत्री ने नगरीय क्षेत्रों की समस्याओं के समाधान की दिशा में भी प्रभावी कार्ययोजना बनाये जाने को कहा ताकि स्वच्छ व सुंदर देवभूमि का संदेश देश व दुनिया में जाए। मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी विकास विभाग को आपसी समन्वय से कार्य करने पर भी ध्यान देने को कहा। जिलों में नगर निकाय से जुड़े कार्यों की मॉनिटरिंग के लिये मुख्य विकास अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपे जाने की व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिये हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रतिवर्ष प्रदेश में आने वाले लाखों पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं आदि के लिये की जाने वाली व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुये योजनाओं के क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीक एण्ड में देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, नैनीताल के शहरों को जाम की स्थिति से मुक्त करने के लिये पार्किंग स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जाय।

इन शहरों के लिये शटल वाहन सेवा के संचालन तथा पार्किंग स्थलों के विकास में निजी सहभागिता की संभावनाएं तलासे जाने के भी निर्देश उन्होंने दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहरों में अच्छी सड़कों के साथ बिजली, पेयजल, स्वच्छता आदि की व्यवस्थाओं के लिये समयबद्ध योजना बनाकर ही भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+