पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी के विवादित बोल पर सीएम धामी का करारा जवाब, जानिए क्या है मामला
सीएम धामी ने अजीज कुरैशी ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि मां गंगा भारत के लिए आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। साथ ही गंगा आचमनी से लेकर पेयजल के लिए भी गंगा जल प्रयोग होता है।
उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी के मां गंगा को दिए बयान पर सियासत गरमा गई है। अजीज कुरैशी के बयान पर भाजपा जमकर हमलावर है। जिस पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आया है।

सीएम धामी ने अजीज कुरैशी ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा है कि मां गंगा भारत के लिए आस्था और संस्कृति का प्रतीक है। साथ ही गंगा आचमनी से लेकर पेयजल के लिए भी गंगा जल प्रयोग होता है। मां गंगा पर सवाल उठाना वैसे ही है जैसे सूरज के ऊपर थूकने पर थूक स्वयं पर ही गिरता है।
Recommended Video
बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का मध्य प्रदेश में दिया एक विवादित बयान जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुरैशी ने एक कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस नेता आजकल जय गंगा मैया जय नर्मदा मैया कहते हैं। यह डूब मरने की बात है। इस बयान के बाद कुरैशी पर भाजपा और दूसरे सियासी दल जमकर हमलावर हैं।
अजीज कुरैशी 15 मई 2012 से 7 जनवरी 2015 तक 2 साल 237 दिन उत्तराखंड के राज्यपाल रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त राज्यपाल का कार्यभार सहित मिजोरम के राज्यपाल भी रहे हैं। वे मध्य प्रदेश उर्दू अकादमी के अध्यक्ष के रूप में भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इसके अलावा 1973 में वे मध्य प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications