BJP प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से मिलने पहुंचे सीएम धामी, उत्तराखंड में सियासी हलचल तेज, जानिए सियासी मायने

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ राज्यों में मिली जीत के बाद उत्तराखंड में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। धामी सरकार में कैबिनेट विस्तार और दायित्वधारियों को लेकर अटकलें शुरू हो गई हैं। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के आवास पर जाकर मुलाकात की है।

https://hindi.oneindia.com/news/uttarakhand/operation-silkyara-victory-in-three-states-effect-politics-uttarakhand-decision-will-taken-soon-855271.html

माना जा रहा है कि दोनों के बीच मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट जारी करने को लेकर चर्चा हुई है। जो कि कभी भी जारी हो सकती है। हालांकि जानकारों का कहना है कि ग्लोबल इंवेस्टर समिट के बाद ही इस पर निर्णय हो सकता है।

आगामी 8 व 9 दिसंबर को देहरादून में ग्लोबल इंवेस्टर समिट प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी के पहुंचने की संभावनाएं हैं। जिसको लेकर सरकार व संगठन ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा और धामी सरकार इस कार्यक्रम और मोदी के स्वागत को भव्य रुप देना चाहती है।

तीन राज्यों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से पार्टी नए कलेवर के साथ लोकसभा चुनाव में उतरने जा रही है। इस बीच राज्यों के कुछ मुद्दों को हल करने के लिए भी संगठन व सरकार जरुरी कदम उठाने जा रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड में धामी सरकार खाली पड़ी मंत्रियों की कुर्सी को भरने की कवायद शुरू कर रही है।

लोकसभा चुनाव से पहले सरकार व संगठन किसी तरह की नाराजगी कार्यकर्ताओं के बीच नहीं रहने देनी चाहेगी। ऐसे में उत्तराखंड में धामी सरकार भी मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों को जल्द सौगात देने जा रही है। इसके लिए सुगबुगाहट शुरू हो गई है।

इस बीच सीएम धामी व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के बीच मुलाकात के भी सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। माना जा रहा है कि नए साल के जश्न से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को सौगात दे सकती है। जिससे लोकसभा चुनाव से पहले किसी तरह का असंतोष पार्टी के अंदर न रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+