लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप, उत्तराखंड में भाजपा ने कम मतदान के बाद भी 12 लाख से जीत दर्ज की: प्रदेश प्रभारी
भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंध समिति की बैठक पीएम मोदी से उनकी जीत की माला में 5 कमल देवभूमि से देने की संकल्पपूर्ति के साथ संपन्न हुई।
प्रदेश प्रभारी गौतम ने कहा कि कम मतदान के बावजूद पिछली जीत के अंतर को लगभग कायम रखते हुए हम 12 लाख मतों के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल हुए हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता द्वारा डबल इंजन सरकार की दी गई जिम्मेदारी में हासिल सफलता हमारी जीत का बड़ा कारण बनी हैं । साथ ही लोकसभा एवं जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक में उन्होंने जीत के इस क्रम को आगे भी आगे भी जारी रखने का आह्वान किया।
लोकसभा चुनाव समाप्ति पर आयोजित प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की अंतिम बैठक राजपुर रोड स्थित निजी होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम मे शिरकत करते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में सम्पूर्ण चुनाव प्रबंधन टीम को बधाई दी और कहा कि चुनाव के परिणाम बताते हैं कि राज्य की जनता ने केंद्र और राज्य की सरकार को जो भी दायित्व सौंपा था, उसके क्रियान्वयन में हम सभी सफल हुए हैं।
मोदी सरकार ने महिलाओं, युवाओं, किसानों एवम पिछड़े वर्गों के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। राज्य में धर्मांतरण, नकल विरोधी कानून, यूसीसी, दंगारोधी आदि ऐतिहासिक कानून बनाने का आशीर्वाद जनता ने हमे दिया है। हम सबके लिए यह गर्व का विषय है कि जन सहयोग से लिए ऐसे तमाम निर्णय को देश में अपनाया जा रहा है।
प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने समीक्षा एवं धन्यवाद बैठक को संबोधित करते हुए कहा, चुनाव प्रबंधन टीम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से हमे यह जीत मिली है। क्योंकि मतदान प्रतिशत कम होने के बावजूद विगत चुनावों के 14 लाख के मुकाबले इस बार लगभग 12 लाख से अधिक अंतर से हमने जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन और धामी सरकार के कामों पर जनता में हमे अपना समर्थन दिया है।
इससे पूर्व चुनावी टीम का हौसला बढ़ाते हुए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि सबके कार्यों का परिणाम है कि हम पीएम मोदी से किए उस वादे को पूरा करने में सफल हुए हैं कि जिसमे प्रदेश नेतृत्व ने जीत की माला में 5 कमल देवभूमि से देने का वादा किया था। 2022 के चुनावों में हमने 47 सीट पर जीत दर्ज की थी और इस बार 60 सीट पर जीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications