Christmas New Year celebrations की तैयारी, गोवा अग्निकांड से सबक लेकर उत्तराखंड पुलिस ने जारी किए ये निर्देश
Christmas New Year celebrations उत्तराखंड में क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर पुलिस ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। हाल ही में गोवा में हुए अग्निकांड को देखते हुए पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों में सुरक्षा व्यवस्था और सेफ्टी फीचर को सही तरह से फॉलो करने को कहा है।
क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मसूरी और देहरादून पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस अभी से प्लानिंग में जुट गई है। इसको लेकर पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने कानून व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। गोवा में हुए अग्निकांड को लेकर भी पुलिस अभियान चलाने जा रही है।

इसके लिए अगले एक सप्ताह में प्रदेश के सभी प्रतिष्ठानों में त्वरित अग्नि सुरक्षा ऑडिट के निर्देश दिए गए हैं। शीतकालीन चारधाम यात्रा मार्गों पर सुरक्षा एवं संचालन व्यवस्था को सशक्त बनाने पर डीजीपी ने विशेष जोर दिया।
फायर सेफ्टी ऑडिट पर फोकस
पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड ने गढ़वाल एवं कुमाऊँ रेंज सहित समस्त जनपदों, रेलवे एवं STF के वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षकों के साथ राज्य में व्यापक फायर सेफ्टी ऑडिट तथा अपराध एवं कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।
- गोवा अग्निकांड को लेकर डीजीपी ने निर्देश दिए कि सभी जिलों में आगामी क्रिसमस पर्व और नववर्ष के जश्न के दृष्टिगत प्रदेश में स्थित ऐसे सभी प्रतिष्ठानों यथा- कैफे, पब, बार, रेस्टोरेंट, होटल, बैंक्वेट हॉल, इवेंट वेन्यू, मॉल आदि जहाँ अधिक संख्या में लोग एकत्रित होते हैं, का अग्निसुरक्षा के मानकों के लिए जिलाधिकारी से समन्वय कर समग्र फायर सेफ्टी ऑडिट करें।
- अग्नि सुरक्षा के लिए उपलब्ध सभी उपकरणों की उपलब्धता, कार्यक्षमता एवं पर्याप्तता की गहन जाँच की जाए। सार्वजनिक एवं वाणिज्यिक क्षेत्रों में स्थापित सभी फायर हाइड्रेंट पूर्णतः क्रियाशील रहें, यह सुनिश्चित किया जाए।
- सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों में अनिवार्य रूप से- पर्याप्त अग्निशमन उपकरण, अग्निशामक यंत्र, आपातकालीन निकास का स्पष्ट चिन्हिकरण एवं उनका अवरोधमुक्त रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। साथ ही प्रतिष्ठानों में नियुक्त स्टाफ को अग्निशमन संबंधी प्रशिक्षण समय-समय पर दिया जाए।
- संवेदनशील प्रतिष्ठानों का नियमित आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाए।
अन्य निर्देश-
- शीतकालीन चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन प्रतिक्रिया व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के लिए जनपदों को व्यापक निर्देश दिए गए।
- गंभीर अपराधों के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, पैरोल/जमानत पर रिहा बंदियों की कारागारों में वापसी तथा अवैध संपत्ति जब्तीकरण संबंधी मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान की समीक्षा करते हुए अधिक प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया।
- NDPS Act के अंतर्गत वाणिज्यिक मात्रा वाले लंबित अभियोगों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।
- पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट तथा NDPS एक्ट के तहत कार्यवाही कर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को नियमानुसार कुर्क करने की कार्यवाही की जाए।
- पुलिस कर्मियों के हित में आगामी विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी प्रदान किए गए।












Click it and Unblock the Notifications