Christmas New Year 2026 जश्न के लिए तैयार नैनीताल,पर्यटक ध्यान दें, इन बातों का रखें ख्याल,नहीं होगी परेशानी
Christmas New Year 2026 नैनीताल महोत्सव, विंटर कार्निवाल, क्रिसमस, थर्टी फर्स्ट और नव वर्ष 2026 जश्न को लेकर नैनीताल प्रशासन ने तैयारी कर ली है। इस दौरान लाखों की संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से खास इंतजाम किए गए हैं।
इस दौरान नैनीताल जाने वाले पर्यटकों के लिए पुलिस ने खास गाइडलाइन बनाई है। इसे फॉलो करेंगे तो किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजुनाथ टीसी ने आगामी नैनीताल में होने वाले आयोजनों को लेकर संबंधित विभागों और पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की और प्लान तैयार किया है।

एसएसपी ने कहा कि विंटर कार्निवाल, नैनीताल महोत्सव, क्रिसमस पर्व, 31 दिसम्बर और नव वर्ष 2026 के अवसर पर जनपद नैनीताल में लाखों की संख्या में सैलानियों के आगमन की सम्भावना को देखते हुए धरातल पर उत्पन्न होने वाली समस्याओं के प्रभावी निराकरण, सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह तैयार है।
- पर्यटन कारोबार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी नैनीताल में 22 दिसम्बर से विन्टर कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा है।
- नैनीताल के लिए नारायण नगर को मुख्य पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।
- पार्किंग भरने की स्थिति में नारायण नगर से शटल सेवा संचालित की जाएगी।
- पार्किंग स्थलों पर पर्याप्त मैनपावर, प्रकाश व्यवस्था एवं मूलभूत सुविधाएं समय से पूर्ण की जाएंगी।
- निर्धारित स्थानों से रोडवेज, टैक्सी एवं केएमओयू वाहनों द्वारा शटल सेवा संचालित करने पर सहमति बनी।
- टैक्सी चालकों द्वारा अपने वाहनों पर तथा होटल स्वामियों द्वारा अपने होटल में मोबाईल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित किए जाएंगे।
- रोड सेफ्टी के दृष्टिगत पेड़ों पर रिफ्लेक्टर लगाने एवं गडप्पू से नया गांव तक क्रैश बैरियर लगाए जाने का निर्णय।
- टूटे क्रैश बैरियरों की मरम्मत, दुर्घटना संभावित स्थलों का चिह्नीकरण एवं डायवर्जन चौराहों पर बड़े फ्लैक्सी बोर्ड लगाने के निर्देश।
- भवाली से कैंची धाम तक सड़क निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने एवं सड़क पर पड़े अतिरिक्त सामग्री को हटाने के निर्देश।
- अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर भारी माल वाहक वाहनों का दिन में पूर्ण प्रतिबंध, रात्रि 11:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक आवागमन की अनुमति दिए जाने का निर्णय लिया गया।
- स्थानीय निवासियों को लोकल पहचान पत्र दिखाने पर ही प्रवेश की अनुमति।
- 22 दिसम्बर से 07 जनवरी तक नैनीताल टोल प्लाजा पर दोनों साइड से समान यातायात संचालन के निर्देश।
- डांट तिराहे पर टोल प्लाजा से सम्बंधित निर्देशो का लाउडस्पीकर के माध्यम से एनाउंसमेंट कराया जाएगा।
- सम्पूर्ण क्षेत्र में फॉरेस्ट वाचर्स द्वारा नियमित पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए गए।
- बर्फबारी की स्थिति में सभी विभागों को अलर्ट रहने, बिजली, पानी, खाद्यान्न व वाहनों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।
- मुख्य अग्निशमन अधिकारी को जल संस्थान से समन्वय कर हाइड्रेंट प्वाइंट चार्ज रखने एवं विद्युत विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश।
- सभी होटल, रिजॉर्ट, कैफे एवं बार में अतिरिक्त सुरक्षा गार्ड तैनात किए जाने के भी निर्देश दिए गए।
- किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की सूचना तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9411112979 या 112 पर देने की अपील।
- स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस तथा मेडिकल सुविधाओं को तैयारी की हालत में रखने के निर्देश दिए गए।
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications