Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यूथ-20 की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड के मुख्य सचिव संधु ने ली बैठक, ये दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 05 मई, 2023 को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले यूथ-20 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

Chief Secretary Sandhu meeting regarding the preparations for Youth-20, gave these instructions

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत 05 मई, 2023 को एम्स, ऋषिकेश में आयोजित होने वाले यूथ-20 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे

मुख्य सचिव ने कहा कि Y-20 इण्डिया शिखर सम्मेलन में देश के सभी राज्यों सहित विश्वभर के युवा प्रतिभाग करेंगे। एक पर्यटन प्रदेश होने के नाते हमारे पास प्रदेश की प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुन्दरता को देश और विदेश तक पहुंचाने का यह सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों का स्वागत और रहने आदि की व्यवस्था उचित प्रकार से की जानी चाहिए। देश और विदेश से आने वाले सभी प्रतिभागियों को एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों में हेल्प डेस्क उपलब्ध करायी जाए, ताकि उन्हें कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाने के निर्देश

मुख्य सचिव ने पर्यटन, कृषि और उद्योग विभाग को कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए जाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने ऋषिकेश में ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु रूप से चलाने हेतु विशेष प्रबन्ध करने एवं प्रतिभागियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के इंतजाम भी सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, विशेष प्रमुख सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अभिनव कुमार, सचिव श्री दिलीप जावलकर, डॉ.बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव श्री सी. रविशंकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+