उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी राधाष्टमी की बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को समस्त प्रदेशवासियों को राधाष्टमी की बधाई दी है।
देहरादून, 04 सितंबर: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को समस्त प्रदेशवासियों को राधाष्टमी की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अलौकिक प्रेम एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति वृषभानु दुलारी श्री राधा जी के प्रगटोत्सव पर्व "राधाष्टमी" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
श्री राधे वुषभानुजा, भक्तनि प्राणाधार ।
वृन्दाविपिन विहारिणी, प्रानावौ बारम्बार ॥

वहीं इससे पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने माता रानी के दरबार पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किए। मुख्यमंत्री ने मां कोट भ्रामरी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने बागेश्वर स्थित बैजनाथ मंदिर में भी पूजा की। इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास और बीजेपी सांसद अजय टमटा, विधायक सुरेश गड़िया समेत कई बड़े लोग मौजूद रहे।
वहीं दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों को नई सौगात दी है। उन्होंने बिलौना के बागेश्वर में रोडवेज बस डिपो का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर में रोडवेज बस डिपो का किया उद्घाटन












Click it and Unblock the Notifications