Chhawla Rape Case:पीड़िता हमारे देश की बेटी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हम सब कुछ करेंगे: धामी
उत्तराखंड:सीएम धामी बोले-न्याय दिलाने के लिए सब कुछ करेंगे
दिल्ली के छावला इलाके में 2012 में हुए 19 वर्षीय उत्तराखंड की बेटी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सभी तीन आरोपियों के बरी कर दिया गया। इस मामले पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बयान जारी कर कहा है कि कोर्ट ने जो फैसला किया है, उस पर मैंने एडवोकेट चारू खन्ना से बात की है जो केस देख रही हैं और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू से भी बात की है। धामी ने कहा है कि पीड़िता हमारे देश की बेटी है और उसे न्याय दिलाने के लिए हम सब कुछ करेंगे।

फरवरी 2012 में युवती के अपहरण, बलात्कार और बेरहमी से हत्या मामला
साल 2014 में, एक निचली कोर्ट ने मामले को दुर्लभतम बताते हुए तीनों आरोपियों को मौत की सजा सुनाई थी। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा था। तीन लोगों पर फरवरी 2012 में 19 वर्षीय युवती के अपहरण, बलात्कार और बेरहमी से हत्या करने का आरोप है। अपहरण के तीन दिन बाद उसका क्षत.विक्षत शव मिला था। बता दें कि पीड़िता मूल रूप से पौड़ी उत्तराखंड की रहने वाली थी। जो कि दक्षिण.पश्चिम दिल्ली के छावला के कुतुब विहार में रह रही थी। 9 फरवरी 2012 की रात नौकरी से लौटते समय उसे कुछ लोगों ने जबरन कार में में बैठा लिया था। जिसकी 3 दिन बाद लाश बहुत ही बुरी हालत में हरियाणा के रिवाड़ी के एक खेत मे मिली। युवती के साथ दरिंदगी और क्रुरता भी हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications