Char dham yatra: तलाश रहे हैं सस्ता और अच्छा टूर पैकेज, IRCTC दे रही ये खास सुविधा

चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने खास टूर पैकेज लांच किया है। जो कि 11 से 12 दिन में चारों धाम की यात्रा कराएगा। इस दौरान हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और ऋषिकेश यात्रा,घूमने की पूरी व्यवस्था रहेगी।

Chardham Yatra: Looking for cheap and good tour package, IRCTC is offering this special facility

चारधाम यात्रा के लिए आईआरसीटीसी ने खास टूर पैकेज लांच किया है। जो कि 11 से 12 दिन में चारों धाम की यात्रा कराएगा। इस दौरान हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और ऋषिकेश में घूमने की पूरी व्यवस्था रहेगी।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू

22 अप्रैल से उत्तराखंड की ​विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। 22 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट खुलेंगे। 25 को केदारनाथ व 27 को बद्रीनाथ के कपाट खुल जाएंगे। इसके साथ ही चारों धामों की यात्रा कर सकेंगे। कई ट्रैवल एजेंसी चारों धामों की यात्रा और टूर पैकेज लेकर आई है। जिसमें आईआरसीटीसी ने खास पैकेज लांच किया है।

11 दिन और 12 रातें बिताने का मौका

इस टूर पैकेज के तहत चार धाम की यात्रा कराई जाएगी। चार धाम की यात्रा में आपको केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करने का मौका मिलेगा। टूर पैकेज में यात्रियों को 11 दिन और 12 रातें बिताने का मौका मिलेगा। यह टूर 21 मई से शुरू होगा, जो 25 जून तक चलेगा।

मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट के साथ ही यात्रा शुरू

इस दौरान हरिद्वार, यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ और ऋषिकेश घूम सकेंगे। मुंबई एयरपोर्ट से फ्लाइट के साथ ही यात्रा शुरू होगी। दिल्‍ली से होते हुए हरिद्वार, बद्रीनाथ , बरकोट, गंगोत्री, गुप्तकाशी, जानकी चट्टी , केदारनाथ, सोनप्रयाग, उत्‍तरकाशी, साेनप्रयाग , केदारनाथ, बद्रीनाथ से वापस हरिद्वार से दिल्‍ली और फिर वापस मुंबई लाया जाएगा।

प्रति व्‍यक्ति के हिसाब से पैकेज 67 हजार रुपए

इस टूर पैकेज में प्रति व्‍यक्ति के हिसाब से पैकेज का किराया 67, 000 रुपए है। दो लोगों के लिए 69,900 रुपए और तीन लोगों के लिए 91400 रुपए का किराया तय किया गया है। पैकेज में यात्रियों को मुंबई से आने जाने तक का हवाई किराया, होटल या गेस्‍ट हाउस में स्‍टे, कार से लाने ले जाने की सुविधा, नाश्‍ता और रात का खाना तक दिया जाएगा।

IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी

इसमें ट्रैवल इंश्योरेंस, पार्किंग चार्ज और टोल टैक्स शामिल है। आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी सारी जानकारी उपलब्ध है। टूर पैकेज की 6 अलग-अलग तारीखें हैं।

Recommended Video

      CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी
      • 21 मई- 1 जून
      • 28 मई से 8 जून
      • 4 जून से 15 जून
      • 11 जून- 22 जून
      • 18 जून - 29 जून

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+