Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Chardham Yatra-2026 देहरादून में 24 घंटे मिलेगी रजिस्ट्रेशन की सुविधा, मोबाइल टीमें रहेंगी तैनात, ये रहेगा खास

Chardham Yatra-2026 उत्तराखंड की चारधाम यात्रा को लेकर शासन से लेकर प्रशासन स्तर तक तैयारियां शुरू हो गई हैं। देहरादून जिले में भी यात्रा के प्रमुख मार्गों में होने वाली व्यवस्थाओं को लेकर भी प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऋषिकेश में 30, विकासनगर में 20 काउंटर पर 24 घंटे रजिस्ट्रेशन सुविधा मिलेगी।

इसके साथ ही मोबाइल टीमें भी तैनात रहेंगी। होटल, धर्मशाला व आश्रमों के दूरभाष सहित कंट्रोल रूम व हेल्पलाइन नंबर सार्वजनिक किए जाएंगे। डीएम देहरादून सविन बंसल ने 15 अप्रैल तक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के आदेश दिए हैं।

Chardham Yatra-2026 24-hour registration facility available Dehradun mobile teams deployed special

चारधाम यात्रा-2026 को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने गुरुवार को ऋषिपर्णा सभागार में यात्रा से संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं में धनाभाव के कारण किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। यदि किसी विभाग को अतिरिक्त बजट की आवश्यकता हो तो वह तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करें, जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को 15 अप्रैल तक यात्रा से संबंधित समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में ऋषिकेश एवं विकासनगर क्षेत्र में वाहनों की पार्किंग, यात्रियों की ठहरने की क्षमता, पंजीकरण व्यवस्था, सड़क, पेयजल, परिवहन, भोजन, शौचालय एवं स्वच्छता सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। सड़कों पर डायवर्जन स्थलों एवं कियोस्क प्वाइंट्स पर सुगम यातायात संचालन तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। होटल, धर्मशाला, गुरुद्वारा एवं ट्रांजिट कैंपों में श्रद्धालुओं के भोजन, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई एवं रात्रि विश्राम की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

जिलाधिकारी ने यात्रा व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी हेतु नोडल एवं सेक्टर अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए। पुलिस विभाग को पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, होमगार्ड, पीआरडी एवं वालंटियर तैनात करने को कहा, जिससे यात्रियों को सुरक्षा एवं मार्गदर्शन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पंजीकरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए ऋषिकेश में 30 तथा विकासनगर में 20 पंजीकरण काउंटर स्थापित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने इन काउंटरों पर प्रशिक्षित ऑपरेटर, पर्याप्त स्टाफ, सुदृढ़ नेटवर्क व्यवस्था एवं 24 घंटे संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मोबाइल पंजीकरण टीमें भी तैनात करने को कहा, ताकि श्रद्धालुओं को त्वरित सुविधा उपलब्ध हो सके। डीएम ने कहा कि ऑफलाइन पंजीकरण हेतु भी पुख्ता प्रबंध किए जाए। काउंटरों पर क्यू मैनेजमेंट, शेड निर्माण एवं यात्रियों को बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा हेतु होल्डिंग एरिया, पार्किंग स्थल, प्रमुख चौक-चौराहों एवं यात्रा मार्गों पर होटल, धर्मशाला, आश्रमों के दूरभाष नंबर, हेल्पलाइन एवं कंट्रोल रूम के संपर्क नंबर प्रदर्शित किए जाए। प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से आवश्यक सूचनाएं प्रसारित करने की व्यवस्था करें। रात्रि विश्राम हेतु समय से होटल एवं पार्किंग स्थलों का अधिग्रहण सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप, आईडीपीएल, कटापत्थर, हरबर्टपुर, नया गांव आदि होल्डिंग एरिया में जर्मन हैंगर स्थापित करने के साथ सभी स्थलों पर मेडिकल चेकअप, भोजन, पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा कि भोजन व्यवस्था में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता दी जाए तथा आकस्मिक स्थिति में पूर्ति विभाग का सहयोग लिया जाएगा। फूड पैकेट की पृथक व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

परिवहन विभाग को पर्याप्त संख्या में वाहनों का अधिग्रहण करने, वाहनों की फिटनेस जांच कर ग्रीन कार्ड जारी करने तथा ट्रिप कार्ड जनरेशन की वैकल्पिक (मैनुअल) व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रियों के आवागमन हेतु होल्डिंग एरिया तक शटल सेवा भी संचालित की जाएगी।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों की टीम, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस एवं टेस्टिंग किट की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श (हेल्थ एडवाइजरी) जारी करने के निर्देश दिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+