Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Char dham yatra 2024: कितने दिन, खर्चा और बैग पैक करने से पहले इन बातों को नोट कर लें नहीं तो होगी परेशानी

चार धाम यात्रा का 10 मई यानि कल शुक्रवार से आगाज होने जा रहा है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। 21 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं।

ऐसे में यात्रा पर निकलने से पहले कुछ बातों को ध्यान में रखना जरुरी है। जिससे यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके साथ ही यहां हम ये भी बताएंगे कि चारों धाम यात्रा में कितने दिन लग सकते हैं और कितना खर्चा आएगा।

Char Dham Yatra Travel Tips things to keep in mind while travelling to uttarakhand

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा। हिंदूओं की आस्था का प्रतीक। यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ। यमुनोत्री और गंगोत्री उत्तरकाशी जिले में हैं। जबकि केदारनाथ रुद्रप्रयाग और बद्रीनाथ चमोली जिले में है। शास्त्रों के अनुसार यात्रा का क्रम पहले यमुनोत्री फिर गंगोत्री और उसके बाद केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की करनी चाहिए।

जहां तक समय की बात है तो यमुनोत्री, गंगोत्री, बद्रीनाथ के लिए मुख्यालयों से दो-दो दिन और केदारनाथ के लिए कम से कम तीन दिन जरुरी चाहिए। इस तरह चार धाम यात्रा एक सप्ताह से 10 दिन लेकर आना जरुरी है। जहां तक खर्चे की बात है तो चारों धाम की यात्रा 15 से 20 हजार रुपए प्रति व्यक्ति कम से कम खर्चा आता है।

यात्रा में निकलने से पहले बैग पैक कर रहे हैं तो इन बातों को जानना जरुरी हैं। यात्रा के लिए सबसे जरुरी है पंजीकरण। आनलाइन पंजीकरण पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर हो रहा है। अगर घर से निकल चुके हैं तो फिर हरिद्वार और ऋषिकेश में आफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ​इसके बाद बात आती है मौसम की।

इन दिनों पहाड़ों में बारिश हो रही है। इसके लिए सावधानी बरतनी जरुरी है। कई जगह लैंडस्लाइड भी मिल सकती है इतना ही नहीं धामों में बर्फबारी या जबरदस्त ठंड मिल सकती है। ऐसे में गर्म कपड़े रखना न भूलें। फिर अपने बैग में जरुरी दवाइयां खासकर सर्दी , जुकाम, बुखार और जो लोग दमा, शुगर या बीपी की दवाइयां रेगुलर लेते हैं, उनको दवाइयां जरुर बैग में रखनी होंगी। रास्ते ​में किसी तरह की परेशानी न हो। इसके लिए दवाइयों का नियमित सेवन करें। पहाड़ों में कई जगह डिजिटल पेमेंट नहीं होता है। ऐसे में कैश साथ जरुर लेकर चलें।

यात्रा में निकलने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • यात्रा के लिए सबसे जरुरी है पंजीकरण।
  • आनलाइन पंजीकरण पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर हो रहा है।
  • हरिद्वार और ऋषिकेश में आफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ​
  • पहाड़ों में बारिश हो रही है। इसके लिए सावधानी बरतनी जरुरी है।
  • कई जगह लैंडस्लाइड, धामों में बर्फबारी या जबरदस्त ठंड मिल सकती है।
  • अपने साथ गर्म कपड़े रखना न भूलें। ग्लब्स, टोपी, शॉल आदि भी साथ रखें।
  • जरुरी दवाइयां खासकर सर्दी , जुकाम, बुखार, पेट और बच्चों की जरुरी दवाइयां साथ रखें।
  • जो लोग दमा, शुगर या बीपी की दवाइयां रेगुलर लेते हैं, उनको दवाइयां जरुर बैग में रखनी होंगी।
  • पहाड़ों में कई जगह डिजिटल पेमेंट नहीं होता है। ऐसे में कैश साथ जरुर लेकर चलें।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+