Char dham yatra: 10 दिन में लग्जरी बस और सस्ते पैकेज में चारों धामों की यात्रा, जानिए क्या है किराया

ऋषिकेश में रोटेशन समिति की और से चारधाम बस सेवा का ​किराया निर्धारित कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों के लिए लग्जरी बसें 10 दिन में चारधाम के दर्शन करवाएंगी। प्रत्येक श्रद्धालु को 5700 रुपये का भुगतान करना होगा।

 Char dham yatra Travel four dhams luxury bus cheap package in 10 days, know what is the fare

अगर उत्तराखंड के चारों धाम की यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और सस्ता और अच्छा पैकेज तलाश रहे हैं तो ज्यादा सोचने की आवश्यकता नहीं है। ऋषिकेश में रोटेशन समिति की और से इस सीजन की यात्रा बस सेवा का ​किराया निर्धारित कर दिया गया है। तीर्थ यात्रियों के लिए लग्जरी बस सेवा की सुविधा मुहैया करवाई जाएगी। यह लग्जरी बसें 10 दिन में तीर्थ यात्रियों को चारधाम के दर्शन करवाएंगी। इन बसों में यात्रा करने के लिए प्रत्येक श्रद्धालु को 5700 रुपये का भुगतान करना होगा। इन लग्जरी बसों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है।

22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू

आगामी 22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। 22 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ व 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही चारों धाम की यात्रा शुरू होगी। चारधाम यात्रा के सड़क मार्ग का किराया तय हो गया है। तीन श्रेणियों की बसें श्रद्धालुओं को चारधाम के दर्शन कराएंगी। एक यात्री के लिए लग्जरी बस का किराया 5700 रुपये है। 10 दिनों की यात्रा सरकार की निगरानी में रोटेशन समिति कराएगी। तीर्थयात्री इन बस सेवाओं की बुकिंग ऋषिकेश में ऑफलाइन करवा सकेंगे।

यात्रा का रूट प्लान तय

यात्रा का रूट प्लान तय कर दिया गया है। पहले दिन ऋषिकेश-बड़कोट होते हुए तीर्थयात्री यमुनोत्री धाम जाएंगे। दूसरे दिन बड़कोट से उत्तरकाशी तीसरे दिन गंगोत्री धाम चौथे दिन सोनप्रयाग या गुप्तकाशी पांचवें दिन केदारनाथ धाम जाएंगे। छठवें दिन सोनप्रयाग या गुप्तकाशी सातवें दिन पीपलकोटी, आठवें दिन बदरीनाथ धाम, नौवें दिन पीपलकोटी और दसवें दिन वापस ऋषिकेश पहुंच जाएंगे।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+