Char Dham Yatra ने पकड़ी फिर रफ्तार, रिकॉर्ड बनाने जा रहे श्रद्धालु, जानिए क्या अब भी जरुरी है रजिस्ट्रेशन
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बारिश कम होते ही श्रद्धालु धामों की तरफ पहुंचने लगे हैं। जो कि एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकते हैं। अब तक 42 लाख श्रद्धालु चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। खास बात ये है कि अक्टूबर के लिए 4.50 लाख रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। यात्रा में आने के लिए रजिस्ट्रेशन अब भी अनिवार्य है।

साल 2023 की चार धाम यात्रा 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने से शुरू हुई थी। जबकि 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला तेज हुआ है। अब तक केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 42 लाख पार हो चुका है, अभी लगभग डेढ़ माह का समय बाकी है।
नवंबर तक इस बार यात्र होनी है। ऐसे में आंकड़ा 50 लाख को पार कर सकता है। पिछले साल सबसे अधिक 46 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने का रिकॉर्ड बना था। अक्तूबर में चार धाम यात्रा के लिए अब तक 4.50 लाख यात्रियों ने पंजीकरण कराया है।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन-
रजिस्ट्रेशन वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ऐप touristcareuttrakhand पर भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा है। वॉट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए वॉट्सऐप नंबर 91-8394833833 पर (Yatra टाइप करें)। श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर भी करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है और केदारनाथ हेली सेवा के रजिस्ट्रेशन कराने से पहले यात्रा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
हेली सेवा से केदारनाथ जाने के लिए यात्रियों को बुकिंग के लिए अक्टूबर तक का इंतजार करना पड़ेगा। वर्तमान में बुकिंग फुल चल रही है। आठ हेली कंपनियां केदारनाथ में सेवा दे रही हैं। जो लोग केदारनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं, उन्हें हेली सेवा की टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी (IRCTC) के ऑनलाइन पोर्टल - www.heliyatra.irctc.co.in, पर आवेदन करना होगा।
फिर आपको अपनी लॉग-इन आईडी जनरेट करनी होगी, जिसके बाद बुकिंग के लिए आपकी प्रोफाइल खुल जाएगी। इसके बाद, हेली ऑपरेटर कंपनी को सेलेक्ट करना होगा और फिर अपनी यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम की डिटेल्स फिल करनी होगी। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी भी देनी होगी।
प्रोसेस पूरा होने के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP का मैसेज आएगा। टिकट बुकिंग के लिए आपको टिकट की राशि का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इस स्टेप के बाद आपकी बुकिंग पूरी हो जाएगी।
चारधामों में अब तक दर्शन कर चुके यात्रियों का आंकड़ा
- बदरीनाथ 17,60,449
- केदारनाथ 15,63,278
- गंगोत्री 6,24,516
- यमुनोत्री 4,85,688
- हेमकुंड साहिब- 2,47,000
-
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Sonali Bendre Caste: पंजाबी गोल्डी की आंखों में बसने वाली सोनाली बेंद्रे की क्या है जाति? -
भारत में बनेगा दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, 1 लाख दर्शक क्षमता, अहमदाबाद को टक्कर देने की तैयारी -
US-Israel-Iran War: Khamenei के सलाहकार Kamal Kharazi पर एयर स्ट्राइक, पत्नी की मौत, कितने हैं बच्चे? -
Ex IPS Shivdeep Lande: 'तुमने मुझे झकझोर दिया', कौन हैं लांडे? क्यों हुए बीवी के सामने नतमस्तक? -
AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से क्यों हटाया? किसे दी जगह? पार्टी की कोई नई रणनीति?- समझें -
LPG Price Today: आज फिर से बढ़े सिलेंडर के दाम? आपके शहर में क्या है एलपीजी का रेट? -
Hanuman Jayanti 2026 : हनुमान जयंती पर मंगल का गोचर, इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
आम जनता को राहत! इन प्रोडक्ट पर Customs Duty खत्म, बाजार जाने से पहले चेक करें क्या होगा सस्ता? -
IPL 2026 के बीच दिग्गज खिलाड़ी ने लिया संन्यास, अचानक आखिर क्यों लिया यह फैसला? -
रहस्यमयी तरीके से कहां गायब हुईं 'वीराना' की भूतनी Jasmine Dhunna? 38 साल से हैं लापता, अनसुलझे हैं 3 सवाल -
Iran Donation Money: खामेनेई की मौत के बाद भारत में जुटाया गया मोटा चंदा क्यों ईरान नहीं जा सकता? क्या होगा?












Click it and Unblock the Notifications