Char dham Yatra 2026 मोबाइल, यूट्यूबर, ब्लॉगर के लिए नए नियम लागू, यात्रा करने से पहले ये जानना भी जरुरी
Char dham Yatra 2026: 19 अप्रैल में शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर बीकेटीसी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। साथ ही इस बार कड़े नियम भी लागू किए जा रहे हैं। जिससे श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और धाम की आस्था और गरिमा भी बने रहे।
BKTC अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया गैर सनातनी के प्रवेश में परिबंध के अलावा इस बार मंदिर परिसर के एक सीमित दायरे में यूट्यूबर, ब्लॉगर को प्रतिबंधित किया जाएगा। मोबाइल और कैमरे इत्यादि के लिए मंदिर परिसर BKTC द्वारा क्लॉकरूम बनाए जाएंगे।

सभी के मोबाइल मंदिर परिसर में रखवाये जाएंगे। हेमंत द्विवेदी ने कहा की मंदिर के गर्भ गृह में किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। यात्रा 19 अप्रैल से अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू होगी।
केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने यात्रा वर्ष 2026-27 को ध्यान में रखते हुए 121 करोड़ रुपये से अधिक का अनुमानित बजट पारित किया है। तीर्थ पुरोहितों के हितों को ध्यान में रखते हुए 'तीर्थ पुरोहित कल्याण कोष' की स्थापना का भी प्रस्ताव पारित किया गया है। मंदिर परिसर के रखरखाव, रेलिंग मरम्मत, रंग-रोगन, ऑनलाइन पूजा व्यवस्था और वेबसाइट को और अधिक व्यवस्थित करने पर भी जोर दिया जा रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी कर ली जाएंगी।
2026 की चार धाम यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 6 मार्च से 16 मार्च के बीच महज दो सप्ताह में 6 लाख 17 हजार 853 से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें केदारनाथ के लिए 2 लाख 6 हजार से अधिक, बदरीनाथ के लिए 1 लाख 82 हजार से अधिक, गंगोत्री के लिए 1 लाख 15 हजार से अधिक और यमुनोत्री के लिए 1 लाख 13 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
इस बार शीतकालीन यात्रा को लेकर भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 16 मार्च 2026 तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने शीतकालीन पूजा स्थलों पर दर्शन किए। बदरीनाथ के शीतकालीन स्थल योग बदरी पांडुकेश्वर और नृसिंह मंदिर जोशीमठ में 20 हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंचे, जबकि केदारनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में 31 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।












Click it and Unblock the Notifications