Char Dham Yatra 2025: बदरीनाथ धाम में डेढ फीट तक जमीं बर्फ, यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर BKTC ने शुरू की कवायद
Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा 2025 को लेकर हर स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति(बीकेटीसी) के कर्मचारी व अधिकारियों ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीकेटीसी के मुख्यकार्यकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बदरीनाथ धाम पहुंच कर यात्रा व्यवस्थाओं का आंकलन किया।
बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा संचालित विश्राम गृहों/कार्यालय को सुव्यवस्थित किये जाने की कवायद शुरू हो गयी है। मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल यात्रामार्ग स्थित विश्राम गृह क्रमश: टिहरी, घनसाली, कर्णप्रयाग, नन्दप्रयाग, चमोली, पीपलकोटी, तथा जोशीमठ का निरीक्षण किया।

बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल के साथ सहायक अभियंता विपिन तिवारी सहित अधिकारियों का दल बदरीनाथ धाम यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं के निरीक्षण अवलोकन हेतु बदरीनाथ धाम पहुंचे। बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार परिसर, बस टर्मिनल स्थिति स्वागत कार्यालय, समिति के विश्रामगृहों, दर्शन पथ , तप्तकुंड परिसर, अलकनंदा घाट, का निरीक्षण किया इस दौरान मुख्य कार्याधिकारी शीतकाल में श्री बदरीनाथ धाम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों से मिले तथा उनका हालचाल जाना।
मुख्य कार्याधिकारी ने बताया कि श्री बदरीनाथ धाम में कही- कही एक से डेढ फीट तक बर्फ है। रैन शैल्टर को थोड़ा बहुत नुकसान को छोड़ दें तो मंदिर समिति की सभी परिसंपत्तियां सुरक्षित है तथा बर्फवारी से कोई नुक़सान नही हुआ है। सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर के परिसर में चारफीट तक बर्फ जमी हुई है तथा दर्शन पंक्ति में बने रैन शैल्टर कहीं कहीं पर क्षति ग्रस्त देखे गये है।
ज्योर्तिमठ में दर्शन के पश्चात 28मार्च को मुख्यकार्याधिकारी श्री ओंकारेश्वर मन्दिर में दर्शन के पश्चात ऊखीमठ कार्यालय एवं बीकेटीसी के गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड, कालीमठ, कलियासौड़, श्रीनगर ( गढ़वाल ) एवं रुद्रप्रयाग विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे। 29 मार्च को बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी पौड़ी, देवप्रयाग तथा ऋषिकेश स्थिति विश्राम गृहों चंद्रभागा विश्राम गृह तथा रेल्वे रोड स्थित चेला चेतराम विश्राम गृह का निरीक्षण करेंगे एवं कर्मचारियों अधिकारियों को दिशा-निर्देश देंगे।












Click it and Unblock the Notifications