Char dham yatra 2025: रजिस्ट्रेशन काउंटर डबल, टूरिस्ट कैंप में नहीं काटनी पड़ेगी रातें, जानिए क्या है प्लानिंग
Char dham yatra 2025: चार धाम यात्रा 2025 को लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। इस बार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए प्रशासन की और से यात्रा रजिस्ट्रेशन काउंटर डबल करने की प्लानिंग पर काम हो रहा है।
आगामी 30 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने महत्वपूर्ण बैठक की। उन्होंने विभागों को चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि फंड के कारण यात्रा व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। विभागों को अतिरिक्त फंड की आवश्यकता होगी तो जिला प्रशासन फंड की व्यवस्था भी करेगा। उन्होंने विभागों को अपनी डिमांड तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
चारधाम यात्रा को लेकर जिलाधिकारी ने ऋषिकेश और विकासनगर में वाहनों की पार्किंग, यात्रियों की ठहरने की क्षमता, रजिस्ट्रेशन व्यवस्था, सड़क, पेयजल, पार्किंग, परिवहन, भोजन, शौचालय सहित यात्रा से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
उन्होंने निर्देशित किया कि सड़कों पर डायवर्जन एवं कियोस्क प्वांइट पर स्मूथ ट्रैफिक मूवमेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। होटल, धर्मशाला, गुरूद्वारा एवं ट्रॉजिंट कैंप में श्रद्वालुओं के भोजन, पानी, शौचालय सहित ठहरने की उचित प्रबंध किए जाए। निर्माण एवं मरम्मत कार्यो को समय से पूरा कराया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि ऋषिकेश और विकास नगर में रजिस्ट्रेशन काउंटर बढ़ाने के साथ राउंड-द-क्लॉक काउंटर संचालन की व्यवस्था की जाए। पोर्टल में देरी के कारण Char dham yatra 2025: र। जिलाधिकारी ने कहा कि 163 बीएनएसएस से उक्त निर्देशों को बाध्यकारी बनाया जाएगा। ऋषिकेश में काउंटर बढाकर 30 किए जाए और विकासनगर में 20 काउंटर लगाए जाए।
रजिस्ट्रेशन काउंटर पर एक के बजाय दो कार्मिक तैनात करें। नेटवर्क का उचित प्रबंध किया जाए। साथ ही ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पुख्ता भी प्रबंध किए जाए। ताकि श्रद्धालुओं को पंजीकरण की त्वरित एवं उचित सुविधा मिले और किसी को परेशानी न हो। यात्री वाहनों की फिटनेस के साथ ग्रीन कार्ड जारी किए जाए।
चारधाम यात्रा मार्ग पर यात्री वाहनों के लिए सुबह 4 बजे से रात्रि 10 बजे तक और माल वाहनों के लिए रात्रि 10 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय निर्धारित किया जाए। पर्यटन और परिवहन विभाग आपसी समन्वय बनाते हुए वाहनों की ट्रिप कार्ड जनरेशन के लिए मैनुअल व्यवस्था भी रखें।












Click it and Unblock the Notifications