Char dham yatra 2025: गंगोत्री, यमुनोत्री यात्रा बंद, हवाई यात्रा के साथ बदरी-केदार जानिए कब पकडेगी रफ्तार
Char dham yatra 2025: उत्तराखंड की चार धाम यात्रा पर अगस्त माह से ब्रेक लगा हुआ है। जो कि बारिश की वजह से आने वाले समय तक जारी रह सकता है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि 15 सितंबर के बाद यात्रा का संचालन हो सकता है। केदारनाथ व बद्रीनाथ यात्रा के ही पटरी पर आने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तरकाशी जिले में आई आपदा के कारण गंगोत्री व यमुनोत्री यात्रा पर फिलहाल असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गंगोत्री मार्ग पर धराली में आई आपदा से सड़क मार्ग दुरस्त होने में समय लग सकता है, जबकि यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी में कनेक्टविटी बंद है।

ऐसे में इन मार्गों को दुरस्त करने में कितना समय लगेगा, ये कहना अभी जल्दबाजी होगा। आपदा के कारण चारधाम यात्रा केदारनाथ व बदरीनाथ धाम पर टिकी है, हालांकि बदरीनाथ हाईवे में भी भूस्खलन बड़ी चुनौती है। इस बार बारिश की वजह से यात्रा पर बुरा असर पड़ा है। बारिश के बाद अब तक सितंबर माह में यात्रा रफ्तार पकड़ती आ रही है। लेकिन इस बार इस पर संशय बना हुआ है।
उधर हवाई यात्रा भी 15 सितंबर से शुरू हो सकती है। बारिश के कारण 18 जून से उड़ानों पर ब्रेक लगा दिया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार जौलीग्रांट हेलिपैड से 15 सितंबर से एमआई 17 एक बार फिर अपनी नियमित उड़ान भरेगा। प्रतिदिन दो उड़ानें संचालित की जाएंगी। एक उड़ान में कुल 20 श्रद्धालु जौलीग्रांट से दो धामों के लिए उड़ान भरेंगे।
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 30 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हुई थी। अब तक चारधाम में 42.54 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा बंद है। जबकि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम में प्रतिदिन तीन से पांच हजार श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं, दोनों धामों के बीच भी कई लैंडस्लाइड जोन मुसीबत बने हुए हैं। जिनकी वजह से कई बार यात्रा बाधित हो रही है। अब तक केदारनाथ में 14.80 लाख, बदरीनाथ में 12.78 लाख, गंगोत्री में 6.69 लाख, यमुनोत्री में 5.86 लाख जबकि हेमकुंड साहिब में 2.49 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications