Char dham yatra 2024: कहां-कहां हैं GMVN के गेस्ट हाउस, कैसे कराएं बुक, MakeMyTrip में भी मिलेगी ये सुविधा
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए सबसे बड़ी सहूलियत और मददगार साबित होता है गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन)। जिसके प्रदेश भर में 90 से ज्यादा गेस्ट हाउस हैं।
खास बात ये है कि चारों धामों गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ समेत गढ़वाल के सभी जिलों में महत्वपूर्ण लोकेशन में जीएमवीएन के गेस्ट हाउस की सुविधाएं हैं। इन गेस्ट हाउस को बुक करने के लिए जीएमवीएन की वेबसाइट पर जाकर सीधा बुक किया जा सकता है।

जीएमवीएन गेस्ट हाउस में हर प्रकार के कमरों की सुविधा उपलब्ध रहती है। जिसके आधार पर ही इनके रेट तय हैं। ड्रॉरमेट्री से लेकर फैमिली सूट तक इसमें उपलब्ध हैं। जो कि मात्र 300 रुपए से शुरू होकर 4 हजार रुपए तक में आसानी से उपलब्ध होते हैं। इसमें किचन और खानपान का अलग से खर्च करना होता है।
इस बीच अब पर्यटन विभाग ने यात्रा शुरू होने के दो महीने बाद मेक माय ट्रिप से होटल और गेस्ट हाउस की कराने की सुविधा देने की भी तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा मार्ग पर बने जीएमवीएन के होटल जुलाई से मेक माय ट्रिप के जरिये बुक हो सकेंगे। विभाग की ओर से अभी सिर्फ पांच होटलों की बुकिंग का जिम्मा मेक माय ट्रिप को सौंपा गया है।
जो कि जीएमवीएन की आधिकारिक वेबसाइट और ऑफलाइन ही बुकिंग की जा रही है। जीएमवीएन के बारे में किसी तरह की जानकारी और बुकिंग के बारे में जानने के लिए https://gmvnonline.com पर जाकर जानकारी ली जा सकती हैं। यहीं से होटल की बुकिंग की जा सकती है।
जिसमें वहां की फोटो के साथ ही रेट भी अंकित किया गया है। जो कि घर बैठे ही बुक करा सकते हैं। इसमें अपनी सुविधानुसार कमरे और बेड बुक करा सकते हैं। जिस तारीख में लोकेशन पर पहुंचना है, उस डेट को सलेक्ट करें और जब वहां से यात्रा आगे बढ़ेगी उस डेट के बारे में भी जानकारी दर्ज होगी। इसके लिए आधार कार्ड और अन्य डॉक्यूमेंंट साथ रखें।
उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2024 की शुरुआत 10 मई से होने जा रही है। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ के कपाट 10 मई जबकि बद्रीनाथ के कपाट 12 मई को खुलेंगे। गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस के पास भी 13 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग आ चुकी है।
अगले दो महीने के लिए GMVN के सभी गेस्ट हाउस लगभग फुल हो चुके हैं। यात्रा मार्गों पर स्थित 94 जीएमवीएन गेस्ट हाउस के लिए श्रद्धालुओं ने अब तक ऑनलाइन और ऑफलाइन के माध्यम से कुल 13 करोड़ से अधिक की बुकिंग कर चुके हैं।
यहां बुक करें- https://gmvnonline.com












Click it and Unblock the Notifications