Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Char dham yatra 2024: पंजीकरण का आंकड़ा 18 लाख पार, वीआईपी दर्शन पर ​रोक के लिए उठाए ये कदम

चार धाम यात्रा 2024 को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है। यात्रा के लिए पंजीकरण का आंकड़ा 18 लाख पार हो गया है। इस बीच सरकार ने शुरुआत के 15 दिनों तक सभी राज्यों के वीआईपी, वीवीआईपी को दर्शन के लिए न आने का अनुरोध जारी किया है।

उम्मीद जताई जा रही है कि शुरुआत के 15 दिनों में ही 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालु यात्रा के लिए पहुंच सकते हैंं। ऐसे में राज्य सरकार अलर्ट हो गई है।

Char Dham Yatra 2024 Registration figure crosses 18 lakh steps taken to stop VIP darshan kedarnath badrinath

10 मई से चार धाम यात्रा शुरू होने जा रही है। पहले दिन गंगोत्री, यमुनोत्री व केदारनाथ के कपाट खुल जाएंगे। 12 मई को बद्रीनाथ की यात्रा शुरू होगी। अब तक 18 लाख 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पंजीकरण करा लिया है।

यमुनोत्री के लिए 2,92,193, गंगोत्री के लिए 3,29,246, केदारनाथ के लिए 6,33,568, बदरीनाथ के लिए 5,33,518, हेमकुंड साहिब के लिए 31,852 पंजीकरण हो चुके हैं।

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय और सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे के साथ बैठक में चारधाम यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। इसके बाद सभी राज्यों को एक पत्र भेजा। इसमें कहा गया है कि 10 से 25 मई के बीच चारों धाम में 10 लाख से अधिक तीर्थ यात्रियों के पहुंचने की संभावना है।

पूरी सरकारी मशीनरी इसकी तैयारी में जुटी है। लिहाजा, सभी राज्यों से अनुरोध किया गया है कि 15 दिन की इस अवधि में उनके वीआईपी या वीवीआईपी दर्शन के लिए न आएं। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन की ओर से सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को इस आशय का पत्र भेजा गया है।

विशेषकर केदारनाथ में वीवीआईपी दर्शनों को टालने की कोशिश की जा रही है ताकि बाकी तीर्थ यात्रियों को किसी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को भी सूचित किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+