Char dham yatra 2024: ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू, जानिए कहां और कैसे हो रहे रजिस्ट्रेशन
चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 10 मई से यात्रा शुरू होने जा रही है। इसके लिए सरकार की ओर से पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। लेकिन अब ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं। इसके लिए आज से हरिद्वार और ऋषिकेश में सुबह सात से शाम सात बजे तक ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गए हैं।

10 मई को केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने जा रहे हैं। इसके साथ ही चार धाम यात्रा शुरू हो जाएगी। इसके बाद 12 मई को बदरीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे। इस बार यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 20 लाख से ज्यादा पंजीकरण हो चुके हैं।
जबकि सरकार ने हर धाम में पंजीकरण की संख्या को निर्धारित किया हुआ है। फिर भी अब पंजीकरण न कर पाने और यात्रा के लिए निकल चुके लोगों के लिए एक और मौका दिया जा रहा है। आज से चार धाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
हरिद्वार में ऑफलाइन पंजीकरण के लिए छह काउंटर बनाए गए हैं। इन पर हर धाम के लिए पांच-पांच सौ यात्रियों के पंजीकरण किए जाएंगे। केंद्रों पर पंजीकरण के लिए इंटरनेट सुविधा, लाइट, बिजली के साथ ही यात्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां, हवा और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई है।
इसी तरह ऋषिकेश में हर दिन एक हजार पंजीकरण होंगे। ऑफलाइन के लिए फिलहाल हरिद्वार और ऋषिकेश कोही चिह्रित किया गया है। हरिद्वार में राही मोटल तथा और ऋषिकेश में यात्री पंजीकरण कार्यालय व ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।
प्रत्येक धाम के लिए प्रतिदिन ऑफलाइन पंजीकरण की संख्या ऋषिकेश में 1000 और हरिद्वार में 500 निर्धारित की गई है। श्रद्धालु चारों धामों की यात्रा के लिए पंजीकरण काउंटरों पर अधिकतम तीन दिनों के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications