Char Dham Yatra 2024 पंजीकरण के साथ ऑनलाइन पूजायें, वीआईपी दर्शन के लिए ऐसे करें आवेदन, जानिए पूरी प्रक्रिया

चार धाम यात्रा 2024 को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण के साथ ही ऑन लाईन पूजायें, वीआईपी दर्शन बुक कराने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।इसके लिए श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मदिर समिति ( बीकेटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी जुटा सकते हैं।

Char Dham Yatra 2024 kedarnath badrinath Worship online registration apply VIP darshan know process

10 मई से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा के लिए सात दिनों में पंजीकरण का आंकड़ा 12.48 लाख पहुंच गया। रविवार को एक लाख से अधिक यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व हेमकुंड साहिब की यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। पर्यटन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, अब तक 12.48 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं।

इसमें केदारनाथ के लिए 4,22,129, बदरीनाथ धाम के लिए 3,56,716, गंगोत्री धाम के लिए 2,31,983, यमुनोत्री धाम के लिए 2,19,619 और हेमकुंड साहिब के लिए 17,684 यात्रियों ने पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही वीआईपी दर्शन के लिए भी रजिस्ट्रेशन जारी है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन करने के लिए वीआईपी श्रद्धालुओं से 300 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मदिर समिति ( बीकेटीसी) की अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath-kedarnath.gov.in पर 15 अप्रैल से सोमवार 22 अप्रैल दिन तक एक सप्ताह में 6981 श्रद्धालुओं ने ऑन लाईन पूजायें बुक करायी है, जिसमें से 4735 श्रद्धालुओं ने श्री बदरीनाथ धाम और 2246 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए ऑनलाइन पूजाएं बुक करायी है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने मंदिर समिति में ई -आफिस और ऑनलाइन सेवाओं को अपनाये जाने पर जोर दिया है। वेबसाइट सहित पूजा काउंटरों को आधुनिक बनाया गया है। बीकेटीसी को दोनों धामों के लिए ऑनलाइन पूजा बुकिंग से 12003725 ( एक करोड़ बीस लाख तीन हजार सात सौ पच्चीस रुपये) की धन राशि मंदिर समिति को प्राप्त हो गयी है।

श्री बदरीनाथ धाम के लिए 8258920( बयासी लाख अठावन हजार नौ सौ बीस रुपये) और श्री केदारनाथ धाम के लिए 3744805 ( सैंतीस लाख चवालीस हजार आठ सौ पांच रुपये) ऑनलाइन पूजाओं की बुकिंग धनराशि प्राप्त हुई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+