Char Dham Yatra 2023: 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, इस बार टूट सकता है ये रिकॉर्ड
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अब तक 40 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा कर दर्शन कर लिए है। बता दें कि इस बार नवंबर तक यात्रा का संचालन होगा। ऐसे में अभी भी करीब दो माह की यात्रा शेष बची है।

अब तक सबसे ज्यादा 12 लाख 65 हजार से ज्यादा यात्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। जबकि बद्रीनाथ धाम 12 लाख 32 हजार से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में 20 हजार से ज्यादा यात्री प्रतिदिन धामों की यात्रा कर रहे हैं। बता दें कि पिछले सीजन में 43 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार सरकार को रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद है।
मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ एक सिंतबर से शुरू हुए चारधाम यात्रा के दूसरे चरण ने अब गति पकड़ ली है। इस बार यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 22 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुले थे।
जून माह में वर्षाकाल शुरू होने के साथ यात्रा धीमी पड़ गई थी। अब दूसरे चरण में श्रद्धालुओं में वैसा ही उत्साह नजर आने लगा है, जैसा कपाट खुलने पर था। इससे यात्रा पड़ावों पर रौनक लौट आई है। केदारनाथ में 12 लाख 65 हजार से ज्यादा यात्री, बद्रीनाथ धाम में 12 लाख 32 हजार से ज्यादा यात्री दर्शन कर चुके हैं।
गंगोत्री में 7 लाख 11 हजार 573 और यमुनोत्री में 5 लाख 85 हजार 989 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब के 1,50,931 यात्री दर्शन कर चुके हैं। 2022 की चार धाम यात्रा में केदारनाथ धाम में 14 लाख से ज्यादा, बदरीनाथ धाम में 15 लाख से ज्यादा, यमुनोत्री धाम में 4 लाख 75 लाख से ज्यादा और
गंगोत्री धाम में 6 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे थे। इस तरह अभी दो माह के बचे यात्रा में इस बार श्रद्धालुओं का रिकॉर्ट टूट सकता है।
-
केदारनाथ में शपथ पत्र, गंगोत्री में 'पंचगव्य' से परीक्षा, जानिए क्यों-कैसे, गैर हिंदूओं की एंट्री पर मचा बवाल -
Uttarakhand weather केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में 3 से 4 फीट तक बर्फ जमीं, पांच जिलों में एवलॉन्च का अलर्ट जारी -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
Irani Nepo Kids: अमेरिका में मौज कर रहे ईरानी नेताओं-कमांडरों के बच्चे, जनता को गजब मूर्ख बनाया, देखें लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Mamta Kulkarni: क्या साध्वी बनने का नाटक कर रही थीं ममता कुलकर्णी? अब गोवा में कर रहीं ऐसा काम, लोग हुए हैरान -
कौन थे कैप्टन राकेश रंजन? होर्मुज में 18 दिनों से फंसा था शिप, अब हुई मौत, परिवार की हो रही है ऐसी हालत -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
कौन है हाई प्रोफाइल ज्योतिषी? आस्था के नाम पर करता था दरिंदगी, सीक्रेट कैमरे, 58 महिलाओं संग मिले Video












Click it and Unblock the Notifications