Chamoli news: मलारी हाईवे के पास एक और पुल टूटा, दो दिनों में दो पुल टूटने के हादसे आए सामने
उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। चीन बॉर्डर पर मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से चट्टान गिर गई, जिससे बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल टूट गया। दो दिन पहले चट्टान टूटने से गोविंदघाट में बना भी मोटर पुल ध्वस्त होकर अलकनंदा नदी में समा गया था।
बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मौके पर पहुंचकर वैली ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को गोविंद घाट के पास हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला पुल भी पहाड़ी से आये बोल्डरों के कारण टूट गया था। इस कारण दोनों ओर से अब तक आवाजाही बाधित है।

फिलहाल आवाजाही के लिए अलकनंदा नदी के ऊपर कच्चे पुल का निर्माण किया जा रहा है। गोविंदघाट में लोनिवि ने पुलना के ग्रामीणों की आवाजाही के लिए अस्थाई पुल तैयार कर दिया है। शुक्रवार देर अपराह्न अस्थाई पुल से आवाजाही शुरू हो गई है।
मलारी बॉर्डर हाईवे के समीप पहाड़ी से चट्टान दरक गई। मलबे ने अपनी चपेट में पुल को भी ले लिया। पुल टूटने से मलारी हाईवे बाधित हो गया है। ये हाईवे सेना को चीन बॉर्डर से कनेक्ट करता है। चमोली जनपद में पुल टूटने की दूसरी घटना सामने आई है।
बुधवार को पहला पुल गोविंद घाट के पास हेमकुंड साहिब को जोड़ने वाला टूटा था। उसकी लंबाई 110 फीट थी। गुरुवार देर रात को मलारी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनघटी नाले के ऊपर बना बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल अचानक पर हुए लैंडस्लाइड के मलबे की चपेट में आने से टूट गया है। इससे सीमावर्ती इलाकों में आवागमन बंद हो गया है।
जोशीमठ मलारी बॉर्डर हाईवे के समीप पहाड़ी से चट्टान दरकने के बाद पुल टूटने से मलारी नीति हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। नीती घाटी का संपर्क फिलहाल जिला मुख्यालय से कट गया है। नीती मलारी हाईवे के पास पहाड़ी से गिरी चट्टान के कारण भापकुंड के समीप पनघटी नाले के ऊपर बना बीआरओ का 52 फीट लंबा पुल गिरने से सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि जल्द वैली ब्रिज का निर्माण कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications