CHAMOLI निर्माणाधीन सरकारी बिल्डिंग में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, मचा बवाल, प्रशासन ने की ये कार्रवाई
Chamoli Jyotirmath Video namaz offered उत्तराखंड के चमेाली जिले में ज्योतिर्मठ की नगर पालिका परिषद के सभागार में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो गया। जिसको लेकर जमकर बवाल हुआ। हिंदू संगठनों ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई है। बता दें कि ज्योतिर्मठ भगवान बदरीनाथ का शीतकालीन गद्दीस्थल भी है।
हिंदू संगठनों ने पालिका कार्यालय पहुंचकर आक्रोश जताया। साथ ही प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन ने सभागार में नमाज पर रोक लगाकर वहां ताला जड़ दिया। बताया गया कि सभागार पालिका ने खेल विभाग को टेबल टेनिस के प्रशिक्षण के लिए दिया हुआ है। इन दिनों यहां मरम्मत का कार्य चल रहा है।

बुधवार को मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने पालिकाध्यक्ष से रमजान के दौरान सभागार में नमाज पढ़ने की अनुमति मांगी थी। दावा है कि इसकी मौखिक सहमति दी गई थी। मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सभागार में नमाज अदा करने पहुंच गए। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने एसडीएम को प्रकरण की जांच के निर्देश दिए हैं।
नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि नमाज पढ़ने के लिए पालिका से कोई लिखित अनुमति नहीं ली गई है। जनभावनाओं को देखते हुए सभागार को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। बता दें कि वर्ष 2023 में ज्योतिर्मठ में आई आपदा के दौरान तत्कालीन पालिकाध्यक्ष ने मीट मार्केट स्थित इस सभागार में नमाज पढ़ने की मौखिक अनुमति दी थी, लेकिन नमाज अब भी पढ़ी जा रही थी।
ज्योतिर्मठ स्थित नृसिंह मंदिर में भगवान बदरीनाथ की शीतकालीन पूजा होती है। ज्योतिर्मठ का इतिहास आदि शंकराचार्य से भी जुड़ा है। जिस वजह से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू संगठनों की ओर से ज्योतिर्मठ में सरकारी भवन का उपयोग नमाज पढ़ने के लिए किए जाने की शिकायत की गई है। इस संबंध में एसडीएम ज्योतिर्मठ से मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications