Chamoli news: तहसील ऑफिस के पीछे आया मलबा, फाइलें लेपटॉप लेकर भागे SDM और कर्मचारी, खुले आसमान में निपटाए काम
Chamoli news: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर अब भी जारी है। उत्तरकाशी के धराली के बाद चमोली के थराली में भी प्राकृतिक आपदा से पूरा जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। हालात ये है कि जिस कार्यालय से आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने का काम किया जाना है, वह भी आपदा की चपेट में आ गए हैं।
ऐसे में प्रशासन के सामने डबल चुनौती खड़ी हो गई है। थराली तहसील में एसडीएम कार्यालय भी खतरे की जद में आ गया है। इस बीच कार्यालय के पीछे भूस्खलन हो रहा है। सोमवार को एक बार फिर कार्यालय के पीछे से अचानक मलबा आ जाने से अफरातफरी मच गई।

जिसको देखते ही सामने से लोगों ने पहले शोर मचाया और फिर सीटियां भी बजाई। ये सुनकर कार्यालय के अंदर काम कर रहे एसडीएम सहित सभी कर्मचारी कार्यालय से तुरंत भागने लगे। इस बीच ऑफिस से सभी पत्रावलियां, जरुरी दस्तावेज और लेपटॉप लेकर कर्मचारी भागते हुए नजर आए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में एसडीएम पंकज भट्ट भी नजर आ रहे हैं। जिन पर पूरे क्षेत्र के आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी है। ऐसे में एसडीएम भी आपदा प्रभावितों में शामिल हैं। काफी देर तक अफरातफरी मचने के बाद सभी लोग खुले मैदान में पहुंच गए। यहीं से एसडीएम और कर्मचारियों ने जरुरी काम काज निपटाए। इसके बाद से लोगों में काफी दहशत है। तहसील परिसर और राड़ीबगड़ का करीब दो किमी का इलाका संवदेनशील हो गया है। जिससे लगातार भूस्खलन और मलबे का डर बना हुआ है। ऐसे में सरकारी कामकाज निपटाने में भी काफी मुश्किलें आ रही हैं।
22 अगस्त की रात को आई आपदा में एसडीएम आवास में भी मलबा भर गया था। इस आपदा से पूरा क्षेत्र तहस नहस हो गया है। आपदा में एक युवती की मौत हो गई। जिसका शव बरामद कर लिया गया था, जबकि एक बुजुर्ग लापता हैं। थराली के चेपड़ों बाजार में रेस्क्यू कार्य जारी है। जिसमें एसडीआरएफ, डीडीआरएफ रेसक्यू अभियान में लगी है। इस आपदा में 11 लोग घायल हो गए थे।
थराली में आई आपदा के बाद तहसील कार्यालय के पीछे से अचानक मलबा आने लगा। लोगों ने पहले शोर मचाया और फिर सीटियां भी बजाई। अंदर काम कर रहे एसडीएम सहित सभी कर्मचारी तुरंत भागने लगे। इस बीच ऑफिस से सभी पत्रावलियां, जरुरी दस्तावेज और लेपटॉप लेकर कर्मचारी भागते हुए नजर आए। pic.twitter.com/Yk62dLC8NN
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) August 26, 2025












Click it and Unblock the Notifications