Uttarakhand: नरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होगी मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे अध्यक्षता

जी 20 की तीन सफल बैठक आयोजित करने के बाद अब उत्तराखंड की धामी सरकार एक और बड़ी बैठक की मेजबानी करेगा। 15 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक उत्तराखंड में होने जा रही है।

जी 20 की तीन सफल बैठक आयोजित करने के बाद अब उत्तराखंड की धामी सरकार एक और बड़ी बैठक की मेजबानी करेगा। 15 जुलाई को गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक उत्तराखंड में होने जा रही है। जिसमें राज्य सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और कैलाश मानसरोवर सड़क का मुद्दा उठाएगा। इसके अलावा अन्य विकासात्मक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

Central Zone Council meeting will be held in Narendranagar tehri on July 15, Home Minister Amit Shah

15 जुलाई को टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक आयोजित होगी। इस बैठक में उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। प्रदेश सरकार भी बैठक की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले साल मध्य क्षेत्र परिषद की बैठक भोपाल में हुई थी। इस बार उत्तराखंड में बैठक होने जा रही है। जिसकी अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। बैठक में पिछले बैठक के एजेंडे की समीक्षा की जाएगी। साथ ही भविष्य में राज्यों के विकास मुद्दों पर चर्चा होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+