अरविंद केजरीवाल की मांग-केंद्र सरकार पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा को दे मरणोपरांत भारत रत्न

नई दिल्ली, जुलाई 15: कांवड़ यात्रा को लेकर जहां उत्तराखंड सरकार ने रोक लगा दी है तो वहीं दूसरी ओर यूपी की योगी सरकार ने कोरोना काल में कांवड़ यात्रा को अनुमति दी है। अब इस मुद्दे पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, यह एक बड़ी महामारी है। सभी सरकारों और लोगों को एक साथ महामारी पर अंकुश लगाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने चाहिए। वहीं उन्होंने पर्यावरणविद् सुंदरलाल बहुगुणा के लिए भारत की मांग की।

Central Government that Sunderlal Bahuguna be awarded Bharat Ratna posthumously:Arvind Kejriwal

इसके अलावा सीएम अरविंद केजरीवाल ने चिपको आंदोलन के नेता सुंदरलाल बहुगुणा को लेकर भी बयान दिया है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, देश ही नहीं पूरी दुनिया को उन पर गर्व है। हम केंद्र सरकार और पीएम मोदी से मांग करते हैं कि सुंदरलाल बहुगुणा (चिपको आंदोलन के नेता और पर्यावरणविद्) को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

इससे कुछ दिन पहले भी अरविंद केजरीवाल उत्तराखंड आए थे। वे आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर पार्टी को राज्य में खड़ा करने की कोशिश में जुटे हुए हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हर परिवार को 300 यूनिट और किसानों को बिजली मुफ्त देने का एलान करके अपना चुनावी एजेंडा सेट कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+