कौन हैं उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह, जिनका केंद्रीय चुनाव समिति में जगह मिलने से बढ़ा कद

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय चुनाव समिति मे क़ो जगह दी है। जिससे प्रीतम सिंह का प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में कद काफी बढ़ गया है। उत्तराखंड से वे अकेले नेता हैं जिन्

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह को पार्टी आलाकमान ने केंद्रीय चुनाव समिति मे क़ो जगह दी है। जिससे प्रीतम सिंह का प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय राजनीति में कद काफी बढ़ गया है। उत्तराखंड से वे अकेले नेता हैं जिन्हे ये जिम्मेदारी सौपी गई हैं। प्रीतम सिंह को हाल ही मेंं छत्तीसगढ़ राज्य का के वरिष्ठ पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। अब केंद्रीय चुनाव समिति में जगह मिलना पार्टी में उनके बढ़ते कद की ओर इशारा कर रहे हैं।

 Central Election Committee Congress Who is senior leader Pritam Singh stature increased

बता दें कि उत्तराखंड कांग्रेस से अब तक पूर्व सीएम हरीश रावत ही केंद्रीय कमेटियों में जिम्मेदारी निभाते आ रहे हैं। अब प्रीतम सिंह को पार्टी की ओर से दी गई अहम जिम्मेदारी से उत्तराखंड कांग्रेस को एक नई संजीवनी मिल गई है। हालांकि प्रीतम सिंह का ये सफर इतना आसान नहीं रहा है।

2022 के विधानसभा चुनाव में चुनाव अभियान समिति की जिम्मेदारी हरीश रावत को मिलना और चुनाव के बाद नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी यशपाल आर्य और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की नियुक्ति के बाद दोनों अहम कुर्सियों से दरकिनार करने के बाद प्रीतम सिंह ने कई बार पार्टी प्रभारी देवेंद्र यादव और पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ मोर्चा भी खोला।

इसको लेकर कई बार प्रीतम खेमा पार्टी के अंदर अपने नेता की अनदेखी से नाराज भी दिखे और खुलकर इसका विरोध भी किया। प्रीतम खेमे ने कई बार इसको लेकर हाईकमान से भी नाराजगी जताई। जिसके बाद कई समय तक प्रीतम सिंह खेमा पार्टी संगठन से दूरी बनाकर चलता रहा। हालांकि सार्वजनिक मंचों और हाईकमान के निर्देश पर प्रीतम सिंह सक्रिय नजर आए। बावजदू इसके पार्टी के अंदर कई बार गुटबाजी हावी नजर आई।

ऐसे में प्रीतम सिंह को केंद्रीय हाईकमान की ओर केंद्रीय समितियों में दी गई तरजीह इस बात का संकेत है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में किसी तरह का विवाद नहीं रखना चाहती और इस तरह पार्टी सभी सीनियर नेताओं को एकजुट करने में जुटी है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी ट्वीट कर प्रीतम सिंह को बधाई दी है।

हरीश रावत ने लिखा है कि कांग्रेस हाईकमान द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस को महत्व देने का सिलसिला और आगे बढ़ा है। हमारे चतुर्भुज नेतृत्व के एक भुजा प्रीतम सिंह को केंद्रीय चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है, अभी कुछ और नियुक्तियां पाइप-लाइन में हैं। अब दायित्व हमारे ऊपर है कि हम सब मिलकर के कैसे पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस को विजयी बनाते हैं! पांचों सीटों में कांग्रेस पार्टी की जीत आवश्यक है।

प्रीतम​ सिंह 6 बार से चकराता विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। एक बार टिहरी लोकसभा का चुनाव भी लड़ा। हालांकि वे चुनाव हार गए। प्रीतम देहरादून जिले के विरनाड गांव में राजपूत परिवार के घर से संबंध रखते हैं।
जो कि गुलाब सिंह के सबसे बड़े बेटे हैं, जो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे, उत्तर प्रदेश विधान सभा के आठ बार सदस्य रहे और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सरकार के दौरान मंत्री भी रहे। प्रीतम सिंह वर्ष 2017 से 2021 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके बाद उन्हें नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+