गर्भवती महिला को हॉस्पिटल दिखाकर वापस ला रही ई रिक्शा को कार ने मारी जबरदस्त टक्कर,तीन महिलाओं समेत चार की मौत
गर्भवती महिला को ई-रिक्शा से हॉस्पिटल दिखाकर वापस ला रही ई रिक्शा हादसे का शिकार हो गई। हादसे में ई-रिक्शे में बैठी पांच महिलाओं में तीन महिला समेत ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।
रुद्रपुर नैनीताल हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में ई-रिक्शे में बैठी पांच महिलाओं में तीन महिला समेत ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला को महिलाएं ई-रिक्शा से हॉस्पिटल दिखाकर वापस ला रही थी, इस बीच ये हादसा हुआ।
रुद्रपुर में देर रात एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने एक गर्भवती महिला समेत चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो घायल महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक बीते देर रात ज्योति को अचानक लेबर पेन होने लगा तो परिजन और आसपास की महिलाएं उसे ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। देर रात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें घर भेज दिया था। लगभग ढाई बजे रात गर्भवती महिला को लेकर महिलाएं ई-रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही वह अटरिया मोड से आगे पहुंचे एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शे के परखच्चे उड़ गए। ई-रिक्शे में बैठी गर्भवती समेत पांच महिलाओं और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गर्भवती महिला समेत तीन महिलाओं को रेफर कर दिया, जबकि दो महिलाओं सहित ई-रिक्शा चालक को मृत घोषित कर दिया। हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल में गर्भवती महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य महिलाओं का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। हादसे में गर्भवती महिला ज्योति, उर्मिला, विभा और ई-रिक्शा चालक मनोज की मौत हो गई। जबकि कांति देवी और ललिता को रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। आरोपी कार चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।












Click it and Unblock the Notifications