Uttarakhand Cabinet Portfolio: धामी कैबिनेट में किसका बढ़ा कद, किसका कम, कौन बना हेवीवेट मंत्री, पूरी रिपोर्ट
Uttarakhand Cabinet Portfolio मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के विभाग में फेरबदल करने के साथ ही नए मंत्रियों को भी विभागों का बंटवारा कर दिया है। नए विभागों के बंटवारे में सबसे बड़ा फेरबदल स्वास्थ्य विभाग को लेकर किया गया है।
वन मंत्री सुबोध उनियाल को अब वन के अलावा स्वास्थ्य जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री का काम देख रहे धन सिंह के पास अब शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी रहेगी। इस तरह धन सिंह का बोझ हल्का कर दिया है।

नए मंत्रियों में प्रदीप बत्रा को परिवहन और राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास जैसे अहम विभाग सौंपे गए हैं। मुख्यमंत्री वित्त, ऊर्जा, राजस्व, सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग करीब 18 विभाग स्वयं ही देखेंगे।
पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से स्वास्थ्य महकमा, सतपाल महाराज से पंचायतीराज, जलागम, सुबोध उनियाल से तकनीकी शिक्षा व भाषा और गणेश जोशी से ग्राम्य विकास विभाग हटाए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या व सौरभ बहुगुणा के विभागों में कोई भी बदलान नहीं किया गया है। नए मंत्री बने खजानदास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को विभागों की जिम्मेदारी सौंप दी।
- कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत से स्वास्थ्य विभाग हटाकर मंत्री सुबोध उनियाल को सौंपा गया।
- सुबोध उनियाल से तकनीकी शिक्षा हटाकर धन सिंह और भाषा खजानदास को दिया गया।
- गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटाकर भरत सिंह चौधरी को दिया है।
- सतपाल महाराज से पंचायती राज विभाग हटाकर मदन कौशिक को और जलागम राम सिंह कैड़ा को दिया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी : मंत्रिपरिषद, गृह, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राजस्व, वित्त, राज्य संपत्ति, सूचना, औद्योगिक विकास, खनन, श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, आवास।
सतपाल महाराज : लोक निर्माण विभाग, पर्यटन, धर्मस्व, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, सिंचाई, लघु सिंचाई, सामान्य प्रशासन विभाग, भारत-नेपाल उत्तराखंड नदी परियोजना।
सुबोध उनियाल : वन, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, निर्वाचन, विधयी एवं संसदीय कार्य।
डॉ.धन सिंह रावत : विद्यालयी शिक्षा बेसिक, माध्यमिक, संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, सहकारिता।
रेखा आर्य : महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण।
गणेश जोशी : कृषि, कृषि शिक्षा, उद्यान, रेशम व सैनिक कल्याण विभाग।
सौरभ बहुगुणा : पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग।
खजान दास : समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, भाषा।
भरत सिंह चौधरी : ग्राम्य विकास, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग।
मदन कौशिक : पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन व जनगणना।
प्रदीप बत्रा : परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी।
राम सिंह कैड़ा : शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, जलागम प्रबंधन।












Click it and Unblock the Notifications