कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया फ्लॉप यात्रा,कहा-भोलेनाथ देंगे ...

केदारनाथ को लेकर सियासत कम होने का नाम नहीं ले रही है। अब कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने फ्लॉप यात्रा करार दिया।

कांग्रेस की केदारनाथ यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि केदार धाम को लेकर दुष्प्रचार एवं प्रपंच के पाप का दंड बाबा भोलेनाथ उन्हें अवश्य देंगे।

Cabinet Minister Premchand Aggarwal called Congress Kedarnath Yatra flop said Bholenath punishment

उन्होंने कहा कि यात्रा मे जनता एवं उनके नेताओं की गैरहाजिरी माहरा की एक और फ्लॉप यात्रा है। आपदा प्रभावित, स्थानीय लोग एवं जनप्रतिनिधि सभी बचाव एवं राहत कार्यों से संतुष्ट हैं। लेकिन कांग्रेस अनावश्यक विरोध पर आमादा है।

अग्रवाल ने कहा, कि कांग्रेस की यात्रा पूरी तरह से फ्लॉप है क्योंकि मीडिया में भी जिस तरह की तस्वीर सामने आ रही हैं उसे स्पष्ट हो रहा है कहीं भी 20-25 से ज्यादा लोग उनकी यात्रा में शामिल नहीं है। इससे पूर्व भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने न्याय यात्रा निकाली थी जो पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी और इसी तरह इस यात्रा का अंजाम भी यही होने वाला है।

कहा, कि उनकी इस यात्रा से तमाम छोटे बड़े कांग्रेस नेता किनारा कर रहे हैं। कल तक लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी कांग्रेस पार्टी अपने जिस उम्मीदवार को हीरो बता रही थी, वह अपने क्षेत्र में ही यात्रा के दौरान नदारद नजर आए । कांग्रेस में सब अपनी अपनी राजनीतिक जमीन एवं पार्टी में अपनी हैसियत बचाने के लिए श्री केदार धाम बचाने की यात्रा निकाल रहे हैं।

कहा, कि बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं अफसोस जनक है कि मुद्दा विहीन एवं विचारहीन कांग्रेस पार्टी के नेता भगवान भोलेनाथ को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करना चाहते हैं। उनके इस प्रपंच, दुष्प्रचार और षडयंत्र के पाप का दंड केदार बाबा उन्हें अवश्य देने वाले हैं। जबकि ये वही लोग हैं जो भगवान श्री राम को काल्पनिक बताते थे जिन्हें उनके मंदिर के बनने में आपत्ति थी, अब अब वही लोग श्री केदारनाथ धाम बचाव का दावा कर रहे हैं ।

साथ ही उन्होंने आपदा पर विपक्ष के झूठे प्रचार पर आड़े हाथ लेते हुए कहा, न जाने वे कौन से वीडियो दिखाकर भ्रम फलाने का काम कर रहे हैं। जबकि में स्वयं मौके पर गया और तमाम पीड़ित परिवारों से बात की एवं प्रशासन से आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। प्रभावितों को शासन प्रशासन राहत कैंपों मे सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रहा है। प्रभावित परिवार हमसे संतुष्ट हैं और विपक्ष जो तमाम दावे कर रहा है या वीडियो दिखा रहा है वह सब झूठ और भ्रम है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+