Budget 2026 आम बजट से उत्तराखंड को खासा उम्मीदें, भाजपा ने की विशेष प्लानिंग, जानिए क्या है तैयारियां
Budget 2026 देश का आम बजट कल रविवार को पेश होगा।आम बजट से उत्तराखंड को खासा उम्मीदें हैं। खासकर हिमालयी राज्यों की श्रेणी को मिलने वाले विशेष बजट और अन्य परियोजनाओं के लिए दिया जाना वाला अनुदान शामिल है।जिसके लिए उत्तराखंड भाजपा ने खास तैयारियां की है। भाजपा के देहरादून स्थित पार्टी मुख्यालय एवं 78 स्थानों पर बजट भाषण का लाइव प्रसारण सुना जाएगा।
भाजपा रविवार को प्रस्तुत होने वाले देश के आम बजट को आमजन के बीच व्यापक स्वरूप में सुनने जा रही है। जिसको लेकर प्रदेश के पार्टी मुख्यालय से लेकर मंडल स्तर पर 78 स्थानों पर एलईडी के माध्यम से सामूहिक रूप से बजट अभिभाषण देखा एवं सुना जाएगा।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी दी कि प्रदेश और देश के लिए रविवार केंद्रीय बजट प्रस्तुतीकरण का बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। पार्टी का प्रयास है कि आम जन को भी भारत सरकार के इस आम बजट से व्यापक स्वरूप में जोड़ा जाए। जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर राजधानी स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में बजट अवलोकन का मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एलईडी के माध्यम से बजट भाषण का लाइव प्रसारण देखेंगे।
इसी तरह विधानसभा एवं मंडल स्तर पर भी कुल 78 स्थानों पर जनता के साथ एलईडी पर बजट सत्र का प्रसारण देखा जाएगा। इसके बाद आने वाले दिनों में बजट को लेकर पत्रकार वार्ता एवं गोष्ठियां के माध्यम से जनसंवाद स्थापित किया जाएगा। इस संबंध में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर पार्टी नेतृत्व की तरफ से प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनिल गोयल को प्रदेश समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन कार्यक्रमों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय बजट, आम लोगों की आकांक्षाओं के साथ देश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा भी प्रस्तुत करता है। पार्टी का प्रयास है कि आने वाले वित्तीय वर्ष में सरकार से क्या लाभ मिलने वाला है, वह आम लोगों की जानकारी और चर्चा का विषय बने।
वहीं इससे अधिक महत्वपूर्ण है कि प्रत्येक नागरिक ये समझे कि किस तरह देश को आर्थिक मोर्चे पर हमे आगे बढ़ना है। सरकार आपके टैक्स के पैसों का कहां, कितना और किस तरह इस्तेमाल करेगी, उसको एक निवेशक की तरह जानने समझने का अधिकार एवं कर्तव्य आमजनों का है। प्रत्येक देशवासी की बजट को लेकर जानकारी एवं जागरूकता बढ़ाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
-
देहरादून में एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट! 95 हजार पहुंचा बैकलाॅग, क्यूआरटी का एक्शन जारी, नई व्यवस्था लागू -
Vijaypur Seat News: मुकेश मल्होत्रा की विधायकी बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पलटा हाईकोर्ट का फैसला, जानिए -
उत्तराखंड में किसकी लगेगी लॉटरी, मंत्रिमंडल विस्तार और दायित्वधारियों की लिस्ट का निकला शुभ मुहूर्त, जानिए कब -
धामी मंत्रिमंडल का विस्तार: लोकभवन में हुआ शपथ ग्रहण, जानिए किन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ -
Uttarakhand mausam पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी से जबरदस्त ठंड, आज भी देहरादून समेत 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट -
Palam Fire Incident: पालम अग्निकांड पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली सरकार पर लगाया गंभीर आरोप -
Assam Election 2026 BJP List: BJP की लिस्ट जारी, 88 उम्मीदवारों का ऐलान, CM सरमा जलुकबाड़ी से लड़ेंगे चुनाव -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, 4 साल बाद कैबिनेट विस्तार, जानिए वो 5 चेहरे जो बने मंत्री -
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस











Click it and Unblock the Notifications