Uttarakhand Budget 2023-24: गैरसेंण में 13 मार्च से बजट सत्र,इस दिन आएगा धामी सरकार का बजट

धामी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 15 मार्च को पेश होगा। 13 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज होगा। इसके बाद अगले दिन धन्यवाद प्रस्ताव व उस पर चर्चा शुरू होगी।

Budget 2023-24 pushkar dhami session in Gairsen from March 13 government will come on 15 march

उत्तराखंड सरकार ने बजट सत्र की तैयारियां तेज कर दी है। बजट सत्र गैरसेंण में 13 मार्च से आयोजित होगा। 15 मार्च को वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल बजट पेश करेंगे। धामी सरकार के दूसरे कार्यकाल का ये पहला बजट होगा। ऐसे में सभी की सरकार से उम्मीदें जगी है।

वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 15 मार्च को पेश होगा

धामी सरकार का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट 15 मार्च को पेश होगा। 13 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ बजट सत्र का आगाज होगा। इसके बाद अगले दिन धन्यवाद प्रस्ताव व उस पर चर्चा शुरू होगी। 15 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित होगा। उसी दिन वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट प्रस्ताव पेश करेंगे। 16 मार्च को बजट पर चर्चा होगी और विभागवार अनुदान मांगों का प्रस्तुतिकरण, उन पर विचार और मतदान होगा। 17 मार्च को असरकारी कार्य भी होगा। 18 मार्च को विनियोग विधेयक पास होगा।अपर सचिव विधायी एवं संसदीय कार्य शमशेर अली ने विधानसभा सत्र का अनंतिम प्रस्ताव जारी कर दिया है।

Recommended Video

    CharDham Yatra 2023: चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें अप्लाई | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+