देवर भाभी ने प्रेम प्रसंग के चलते भाई को रास्ते से हटाने को उठाया ऐसा खौफनाक कदम, पुलिस भी रह गई हैरान
देहरादून में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। बताया गया कि महिला का अपने देवर के साथ कई समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी महिला के पति को भी जानकारी थी। आखिरकार पति को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया।
देवर के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का खुलासा कर दोनों आरोपियों को जेल पहुंचा दिया है। हैरानी की बात ये है कि महिला ने पति की मौत को तबियत खराब होने की बात कहकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन सारा मामला खुल गया।

देहरादून के पटेलनगर कोतवाली में एक निजी अस्पताल में पुलिस को डेथ मेमो प्रविन्द उर्फ परविंद पुत्र विजेंद्र निवासी कमालपुर, थाना फतेहपुर सहारनपुर हाल पता पिथुवाला, देहरादून का प्राप्त हुआ। बताया गया कि शव के पंचायत नामा की कार्यवाही के दौरान मृतक के गले में निशान और कानों से खून का आना पाया गया, जिससे मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में होना पाए जाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटना के संबंध में मृतक की हत्या किए जाने के संदेह पर परिजनों ने केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो पूछताछ में बताया गया कि मृतक की पत्नी और मृतक के चचेरे भाई के बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो दोनों ने रात्रि में मृतक का चुन्नी से गला दबाकर उसकी हत्या किया जाना स्वीकार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्त अनुज द्वारा बताया गया कि वह यूपीसीएल में संविदा पर लाईन मैन का कार्य करता है। वर्ष 2017 में गांव से अपने चचेरे भाई प्रविंद्र के पास देहरादून आया था। इस दौरान उसका अपने भाई प्रविन्द की पत्नी से प्रेम प्रंसग शुरु हो गया। जब प्रविन्द को पता चला तो घर में विवाद हुआ और आरोपी उसके घर से चला गया। इसके बाद भी उसका अपनी भाभी से संपर्क होता रहा।
कुछ समय बाद आरोपी ने भाई भाभी के पास में ही कमरा ले लिया और प्रेम प्रसंग जारी है। इस बीच दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया और प्रविन्द्र को रास्ते से हटाने की प्लानिंग तैयार की। 15 व 16 दिसंबर की रात में वह बिजली घर पर ड्यूटी में था,इस दौरान भाभी ने भाई के नशे में होने की बात बताकर घर पर बुलाया। आरोपी ने मोहल्ले के ट्रांसफर की OCB बन्द कर दी, जिससे मोहल्ले की लाइट चली गई और अंधेरा हो गया। उसके बाद अभियुक्त सीधे प्रविन्द के घर पहुंचा और टंगी चुन्नी से उसका गला दबा दिया।












Click it and Unblock the Notifications