Kedarnath dham और हेमुकंड साहिब के लिए आज से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू, जानिए कहां और कैसे करें बुक
Kedarnath dham helicopter service केदारनाथ धाम और हेमुकंड साहिब के लिए आज से हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए हेली सेवाओं का संचालन 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। जिसके लिए आज से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी।
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुताबिक, हेली सेवाओं के लिए टिकट बुकिंग की प्रक्रिया 12 सितंबर को 15 से 22 सितंबर तक की यात्रा के लिए टिकट बुक होंगे। श्रद्धालु IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट https://heliyatra.irctc.co.in/ जाकर केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब के लिए हेली टिकट बुक कर सकते हैं।

दूसरे साइट से टिकट बुक नहीं किए जा सकते हैं। 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से हेली सेवाओं की बुकिंग प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगले एक हफ्ते यानी 15 से 22 सितंबर तक के लिए ही टिकट बुकिंग का स्लॉट खोला गया है। इसके बाद फिर अगले डेट के लिए हेली टिकट बुकिंग का स्लॉट खोला जाएगा।
- इस बार नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली किराए के दरों में 49 फीसदी की बढ़ोत्तरी करने के साथ ही 30 फीसदी शटल ऑपरेशन को कम कर दिया है।
- 15 जून को केदारघाटी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद डीजीसीए ने शटल सेवाओं पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद अब राज्य सरकार की ओर से मानूसन की रफ्तार कम होते ही हेली सेवा शुरू करने का अनुरोध किया गया था।
- डीजीसीए ने शटल सेवाओं का समय घटाने के साथ ही शटल उड़ानों को भी 30 फीसदी तक कम करने को कहा था।
- जिसके बाद नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि 7 हेली ऑपरेटर्स रोजाना 8 घंटे फ्लाइंग करेंगे।
- साथ ही रोजाना एक तरफ से रोजाना हेली ऑपरेटर्स 184 शटल सेवाएं देंगी। जिससे रोजाना केवल 1,012 श्रद्धालु केदारनाथ जा सकेंगे।
केदारनाथ और हेमकुंड के लिए हेली सेवाओं का किराया-
- गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया 12,444 रुपए प्रति व्यक्ति
- फाटा से केदारनाथ का किराया 8,842 रुपए प्रति व्यक्ति
- सिरसी से केदारनाथ का किराया 8,839 रुपए प्रति व्यक्ति
- गोविंदघाट से घांघरिया तक का किराया 10,080 रुपए प्रति व्यक्ति












Click it and Unblock the Notifications