उत्तराखंड में भाजपा का 2027 चुनाव में टिकट का फॉर्मूला, दावेदारों की उड़ी नींद, होली से पहले होगा कुछ बड़ा
BJP ticket formula 2027 Uttarakhand elections उत्तराखंड में भाजपा विधानसभा चुनाव 2027 के मिशन हैट्रिक में जुट गई है। इसके लिए भाजपा होमवर्क करने में जुटी है। साथ ही 2027 के टिकट का फॉर्मूला भी तैयार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इसी कड़ी में होली से पहले दायित्वधारियों की एक और लिस्ट जारी हो सकती है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि दायित्वधारियों की लिस्ट को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से भी हरी झंडी मिल गई है। अब किसी भी समय दर्जनभर से अधिक नेताओं को दायित्व मिल सकता है। हालांकि चुनावी साल में मिल रहे दायित्व को चुनाव की तैयारी से भी जोड़ा जा रहा है।

भाजपा इस समय संगठन को भी मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट विधायकों और पूर्व विधायकों से मिलकर रणनीति तैयार करने के साथ ही बीते कुछ दिनों से पार्टी के सामने आई समस्याओं के समाधान में भी जुटे है। गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय और खानपुर से पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन से भी महेंद्र भट्ट ने मुलाकात की है।
अरविंद पांडेय ने बीते दिनों नोटिस मिलने पर नाराजगी जताई, जिसके बाद पार्टी असहज भी हुई। अब महेंद्र भट्ट ने विधायक से घर पर जाकर मुलाकात की। इसके साथ ही चैंपियन बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। जिससे पार्टी को आने वाले दिनों में परेशानी हो सकती है। ऐसे में महेंद्र भट्ट चैंपियन के घर पहुंचकर परिस्थितियों को सुधारने में जुटे हैं।
इधर भाजपा का 2027 के टिकट फॉमूले पर काम शुरू हो गया है। सूत्रों का कहना है कि सर्वे के साथ ही विधायकों को जीत की गारंटी का भी फीडबैक लिया जाएगा। यानि जिताउ चेहरे पर ही दांव खेला जाएगा। पार्टी में अंदर खाने ये भी चर्चा है कि चुनाव से पहले दायित्व मिलने वाले नेता चुनावी टिकट की दौड़ से बाहर माने जाएंगे। दायित्वधारी 2027 में पार्टी संगठन के लिए रणनीति तैयार करने और धरातल पर काम करने के लिए अग्रणी भूमिका में रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications