मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार के बीच BJP प्रदेश प्रभारी का उत्तराखंड दौरा, संगठन ने जारी की ये लिस्ट
उत्तराखंड में बीते कई दिनों से मंत्रिमंडल विस्तार और प्रदेश में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम के बीच प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम देहरादून पहुंचे हैं। प्रभारी के कार्यक्रम को लेकर संगठन स्तर पर काफी हलचल तेज है। इस बीच भाजपा ने अपने संगठन पर्व के तहत सभी जिला संगठन अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी है।
भाजपा ने जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी कर कई पुराने चेहरों को ही रिपीट किया है। सभी 19 संगठनात्मक जिलों में जिला अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। देहरादून में महानगर पर फिर से सिद्धार्थ अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिल सकता है। इसको लेकर भी सियासी हलचल तेज हो गई है।

उत्तराखंड में सियासी हलचल काफी तेजी से बदलती हुई नजर आ रही है। बीते दिनों सीएम पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा और अब प्रदेश प्रभारी का देहरादून दौरा भी काफी अहम माना जा रहा है। प्रदेश प्रभारी की आज ऋषिकेश, हरिद्वार और रुड़की में तीन बैठकें प्रस्तावित हैं। प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जिस तरह की सियासी गलियारों में चर्चा है, उससे साफ है कि सबकी निगाहें प्रदेश प्रभारी के कार्यक्रम और बैठकों पर भी टिकी हुई हैं।
प्रदेश प्रभारी के दौरे पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं कि प्रभारी दिल्ली क्या रिपोर्ट लेकर जाते हैं। जिसकेे बाद ही कुछ फाइनल हो सकता है। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के बयान के बाद से जिस तरह बवाल हुआ और सियासी पारा चढ़ा, उसके बाद से प्रदेश में सियासी हलचल काफी तेज है।
पहले धामी अचानक दिल्ली पहुंच गए और अब प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम प्रदेश में बैठकें ले रहे हैं। भाजपा सूत्रों का दावा है कि देहरादून, हरिद्वार और पिथौरागढ़ से एक एक विधायक का मंत्री बनना तय है। ऐसे में अब वर्तमान मंत्रिमंडल से किसकी छुट्टी होती है। ये भी देखना दिलचस्प होता है। हालांकि चार सीटें पहले से ही धामी मंत्रिमंडल में रिक्त हैं।












Click it and Unblock the Notifications