केदारनाथ उपचुनाव के लिए भाजपा का पैनल तैयार,वर्चुअल बैठक में लिया फैसला,केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजा

Kedarnath by-election केदारनाथ उपचुनाव की तारीख का ऐलान होने के बाद चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। 20 नवंबर को केदारनाथ सीट पर उपचुनाव होगा,जबकि 23 नवंबर को मतगणना होगी। ऐसे में भाजपा, कांग्रेस ने प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भाजपा ने आज केदारनाथ उपचुनाव को लेकर उमीदवारों के नामों का पैनल सर्वसमिति से केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेज दिया है। प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में आज राज्य पार्लियामेंटरी बोर्ड की वर्चुअल बैठक आयोजित हुई।

BJP panel ready Kedarnath by-election decision virtual meeting sent Central Parliamentary Board

इस वर्चुअली बैठक में रुद्रप्रयाग में संगठन के माध्यम से केदारनाथ विधानसभा को लेकर सामने आए उम्मीदवारों के पैनल पर चर्चा की गई। पैनल में आए सभी नामों पर क्षेत्रीय, सामाजिक एवं सांगठनिक पहलुओं पर विस्तार से विचार विमर्श हुआ।

जिसके बाद पार्लियामेंट्री बोर्ड के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी नामों को केंद्रीय पार्लियामेंट्री बोर्ड को भेजने का निर्णय लिया गया। बोर्ड ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को संभावित उम्मीदवारों के नामों के इस पेनल को केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए अधिकृत किया।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, पार्टी संगठन बूथ एवं पन्ना स्तर तक चुनाव लड़ने और रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। साथ ही उम्मीद जताई कि शीघ्र ही पैनल के नामों पर विचार कर केंद्रीय नेतृत्व पार्टी के अधिकृत उमीदवार का नाम घोषित करे देगा।

जिसके बाद हम अपनी चुनावी रणनीति के अगले चरण को अंतिम रूप देने आरम्भ कर देंगे। बैठक में पार्लियामेंट्री बोर्ड के सदस्यों के तौर पर पूर्व सीएम, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश के सांसदो एवं पार्टी पदाधिकारियों ने वर्चुअली प्रतिभाग किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+