देहरादून में भाजपा की संगठनामक कार्यशाला, 2027 में मिशन हैट्रिक और संगठन के बूथ स्तर तक मजबूती पर फोकस
उत्तराखंड में भाजपा ने मिशन 2027 में हैट्रिक को लेकर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए आज से
उत्तराखंड प्रदेश संगठनामक कार्यशाला आयोजित हो रही है। जिसमें पार्टी के सभी नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी से प्रभारी जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्रियों को बुलाया गया है।
बैठक का मुख्य एजेंडा 2027 में मिशन हैट्रिक और संगठन के बूथ स्तर तक मजबूती पर फोकस रहने वाला है।जिसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश सह-प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट और प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजय शामिल हुए हैं।

महेंद्र भट्ट की नई टीम के ऐलान के बाद पहली बार हो रही कार्यशाला को काफी अहम माना जा रहा है। इस कार्यशाला में संगठन सरंचना के साथ ही राज्य में होने वाले आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को लेकर भी सभी पदाधिकारियों द्वारा किए जाने वाले कार्यों, पार्टी के विचारों व सरकार के कार्यों को बूथ स्तर तक पहुँचाने के लिए अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति विस्तृत जानकारियां दी गई।
देहरादून में भाजपा की राज्य स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। सीएम धामी ने बीजेपी की राज्य स्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस कार्यशाला का मुख्य एजेंडा 2027 के मिशन हैट्रिक और बूथ स्तर पर संगठन को मज़बूत करना है। इसमें 2027 में मिशन हैट्रिक को लेकर कार्ययोजना पर चर्चा कर रहे हैं।
इस दौरान सीएम धामी ने कहा आज हमारी धरोहरों को संजोया और संवारा जा रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। अंत्योदय के संकल्प को साकार करने के लिए भी कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का पुनर्जागरण हो रहा है। सीएम धामी ने कहा पीएम पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने मध्यम वर्ग के लिए भी कई योजनाएं शुरु की हैं। नेक्सट जेन GST के माध्यम से आमजन और व्यापारियों को राहत दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन की मौजदगी में 2027 के चुनाव में हैट्रिक लगाने के मिशन को कार्य योजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। जिसके क्रम में किस तरह सभी बूथों तक पार्टी को और अधिक मजबूत किया जाए, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में एक नई जनप्रतिनिधियों की बड़ी टीम का कैसे बूथों पर उपयोग किया जाए, संगठन के कार्यक्रमों से सरकार की उपलब्धियों को कैसे अधिक प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाया जाए, आगे संगठन का बूथ स्तर तक सभी प्रकोष्ठों और मोर्चों की इकाइयों का गठन किया जाना आदि अनेकों विषय हैं जिनपर पार्टी रणनीति तैयार करेगी।
इस कार्यशाला के साथ पदाधिकारियों की नई प्रदेश टीम, मिशन 2027 की तैयारियों में लग जाएगी। पार्टी के कार्यकर्ता, उत्तराखंड में पीएम मोदी के जन्मदिन को दैवीय आपदा सेवा पखवाड़े के रूप में मना रहे हैं। जहां एक तरह सरकार, जनता को राहत पहुंचाने के लिए रात दिन जुटी है, वहीं हमारे देवतुल्य कार्यकर्ता भी पूरी सामर्थ्य और सेवा भाव से लोगों की सेवा कर रहे हैं। कैसे इस सहायता को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है, उसपर भी चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications