BJP MLA Arvind Pandey ने डीजीपी से की मुलाकात, जमीन विवाद पर कर दी ये बड़ी मांग, जानिए क्या कहा
BJP MLA Arvind Pandey गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे का विवाद बढ़ता जा रहा है। परिजनों पर मुकदमा होने पर विधायक ने डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वे दोनों पक्षों का नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग करने आए हैं। साथ ही इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
बता दें कि विधायक के परिजनों पर जमीन कब्जाने को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसके बाद से विवाद बढ़ता जा रहा है। गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने पुलिस मुख्यालय में डीजीपी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि 20 जनवरी को मेरे परिवार के लोगों पर एक मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने कहा कि मैंने डीजीपी से मुकदमे को लेकर दोनों पक्षों पर नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार पर अगर आरोप सिद्ध हो तो सजा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने डीजीपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बीते दिनों इस मामले पर भाजपा के अंदर ही गतिरोध देखने को मिला था, जब विधायक के समर्थन में पार्टी के सीनियर नेता भी खड़े हो गए थे, जिनमें पूर्व सीएम और सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी और विधायक मदन कौशिक समेत कई नाम शामिल थे, जो कि गदरपुर विधायक से मिलने का कार्यक्रम भी तय कर चुके थे। लेकिन पार्टी हाईकमान ने किसी तरह से विवाद को खत्म करने की कोशिश की।
अब विधायक ने देहरादून में डीजीपी से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय देहरादून में डीजीपी दीपम सेठ से मुलाकात की। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने परिजनों पर जमीन कब्जाने के आरोपों पर हुए मुकदमे पर नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट की मांग की है।
अरविंद पांडे ने कहा कि यह मुकदमा सच है या झूठ, इस पर मैंने बातचीत नहीं की। लेकिन दोनों पक्षों का नार्को टेस्ट और पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जाए, जिससे सच सबके सामने आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि अगर मेरा कोई परिजन इसमें दोषी साबित होगा, तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications