भाजपा का सदस्यता अभियान जारी,प्रदेश भट्ट ने बताई वजह क्यों इतनी बड़ी तादात में शामिल हो रहे लोग
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज सैकड़ों सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि आखिर भाजपा में ही क्यों सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
पार्टी मुख्यालय में हुए इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में उन्होंने गंगा घाटी के समाजसेवी राजदीप परमार "हैप्पी भाई" और उनके समर्थकों को फूलमाला एवं कमल पटका पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने भाजपा परिवार में सभी नवांगतुक लोगों को पार्टी सदस्यता मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करवाकर औपचारिक सदस्यता दिलवाई।

इस दौरान अपने संबोधन में भट्ट ने राज्य के विकास में स्वर्गीय अटल एवं भाजपा के योगदान को याद दिलाया। उन्होंने कहा, विपक्ष को अचरज होता है भाजपा में ही क्यों इतनी बड़ी तादात में लोग शामिल हो रहे हैं? इसकी वजह है 60 साल का कांग्रेसी शासन और अटल एवं मोदी सरकार के कामों में जमीन आसमान का अंतर। लोग देख रहे हैं कि दल बहुत हैं लेकिन अच्छे नेता यदि किसी दल में हैं तो वो भाजपा है। जहां मोदी, योगी, आडवाणी मुरली, अमित शाह राजनाथ, धामी जैसे नेतृत्व की अंतहीन कतार है।
भाजपा की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण है, वह जो कहती है उसे अवश्य पूरा करती है।जिसका सबसे बड़ा उदाहरण है, 500 वर्ष के बाद प्रभु राम का अपने घर में विराजना, धारा 370 हटाकर देश को एक करना ।दरअसल आज का भारत और उत्तराखंड विकास को देख रहे हैं, उसका अहसास अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कर रहे हैं ।
चाहे ऑल वेदर रोड का निर्माण हो, चाहे बद्री केदार धाम में हुआ विकास हो, चाहे गांवों शहरों में बिछा सड़कों का जाल हो या गरीब कल्याण की अनगिनत योजनाएं हों। अब तो 50 घर वाले गांव तक भी सड़क पहुंचाने की घोषणा धामी सरकार ने स्थापना दिवस पर की है। इसी तरह हर घर निर्बाध बिजली से रोशन है, पहले धारों में पानी लेने जाते थे अब घर घर नल लग गए हैं । गैस का चूल्हा, पीएम आवास, आयुष्मान, इज्जतघर, करोना काल में सबकी रक्षा, ऐसे अनेकों कार्य हैं जिसमें आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications