Uttarakhand में तीन सीएम बदलकर भी धमाके से जीत रही बीजेपी, जानिए 3 प्रमुख वजहें
तीन सीएम बदलने के बाद भी जनता ने भाजपा पर ही विश्वास जताया
देहरादून,

मोदी मैजिक
प्रदेश में 2017 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार आई थी, जिसमें भाजपा को 57 सीटें मिली थी। भाजपा ने सबसे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत उसके बाद तीरथ सिंह रावत और चुनाव से ठीक पहले पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया। ऐसे में चुनाव से पहले कांग्रेस इस बात का दावा कर रही थी कि जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी, लेकिन जो परिणाम आया है, उसमें साफ है कि जनता ने मोदी के नाम पर ही वोट किया है। जिससे मोदी मैजिक के सहारे भाजपा फिर से सत्ता के करीब पहुंचती हुई नजर आ रही है।

धाकड़ धामी
भाजपा ने चुनाव से 6 माह पहले पुष्कर सिंह धामी को कमान सौंपी। धामी के मुख्यमंत्री बनने पर विरोधियों ने उनके अनुभवों पर सवाल खड़े किए लेकिन धामी ने 6 माह में ही शानदार प्रदर्शन कर विरोधियों को परास्त कर दिया। यही कारण रहा कि पुष्कर सिंह धामी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धाकड़ धामी कहा। इतना ही नहीं धामी को फ्लावर नहीं फायर कहा। जिसका असर चुनाव परिणाम में भी दिख रहा है।

देवस्थानम बोर्ड रद्द करने समेत कई ऐतिहासिक फैसले
भाजपा की सरकार ने अंतिम 6 माह में कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर तुरंत फैसला लिया। इसके अलावा त्रिवेंद्र सरकार के समय में बना देवस्थानम बोर्ड को धामी ने रद्द कर जनता के अनुरूप फैसले लिए। इससे भाजपा को गढ़वाल मंडल पर जनता का शानदार आशीर्वाद मिला है। इसके अलावा धामी सरकार ने आते ही सरकारी सेवाओं में रोजगार खोलने के अलावा कई ऐतिहासिक फैसले लिए जिससे जनता ने एक बार फिर धामी सरकार पर भरोसा जताया है।












Click it and Unblock the Notifications