उत्तराखंड में भाजपा,कांग्रेस ने बदली रणनीति, चुनावी कार्यक्रमो को रोक आपदाग्रस्त क्षेत्रों पर फोकस

आपदाग्रस्त क्षेत्रों पर फोकस करने के लिए दलों ने लगाई ताकत

देहरादून, 20 अक्टूबर। उत्तराखंड में एक बार फिर प्राकृतिक आपदा का कहर बरपा है। आसमानी आफत ने उत्तराखंड में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। जिसको पटरी पर आने में लंबा वक्त लग सकता है। ऐसे में चुनावी साल में राजनैतिक दलों ने अपने सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। कांंग्रेस ने पूर्व सीएम एनडी तिवारी के जन्म स्थान से शुरू होने वाली स्मृति यात्रा और देहरादून में आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम को स्थगित कर दिया है। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को आपदा की घड़ी में लोगों की सेवा करने और मदद के लिए जुटने का आह्रवान किया है। इधर भाजपा ने अग्रिम आदेशों तक सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

 BJP-Congress strategy changed due to disaster in Uttarakhand, ban on election tours and programs, focus on disaster-prone areas

भाजपा ने मुख्यालय में बनाया आपदा राहत सहायता केंद्र
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग और राहत कार्यों की कमान अपने हाथ में थामी हुई है। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर गृह मंत्री भी पल पल का अपडेट राज्य सरकार से ले रहे हैं। अब आपदा राहत कार्यों में संगठन भी कूद गया है। भाजपा प्रदेश संगठन ने दैवीय आपदा का ब्यौरा लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओ को तत्काल जीरो ग्राउंड पर उतरकर आपदा राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय के निर्देशानुसार भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आपदा राहत सहायता केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र भंडारी भाजपा आपदा प्रबंधन विभाग के सह -सयोंजक कुंवर जपेंद्र सिंह , धन सिंह धामी को कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देशानुसार सभी सांसदों,विधायकों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को ग्राउंड जीरो पर जाकर आपदा राहत कार्यों में जुटने के लिए कहा गया है। चौहान ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी तत्काल आपदा ग्रस्त क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों के मध्य में जाकर राशन कीट सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएगी।

आगामी 24 अक्तूबर तक के सभी कार्यक्रम स्थगित
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक से फोन कर प्रदेश में बारिश के बाद राहत कार्यों का जायजा लिया। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी संगठन के सभी कार्यक्रम आगामी 24 अक्तूबर तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। प्रदेश में कोरोना काल में राहत कार्यों के लिए स्थापित कॉल सेंटर पूर्व की भांति कार्य कर रहे है और बूथ स्तर तक जुड़े है। उन्होंने कहा कि कुमांयू क्षेत्र में जिलाध्यक्ष और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों से प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने राहत कार्यों में मदद के लिए दूरभाष पर वार्ता की। उन्होंने तत्काल टीमों का गठन कर प्रभावित स्थलों में पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर राशन किट,कपड़े और जरुरी सामान जरुरतमन्दो को मुहैया कराने के निर्देश दिए।

हरीश रावत आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर
इधर कांग्रेस के महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि कांग्रेस ने भारी बारिश के कारण प्रदेश भर में आई दैवीय आपदा को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 21 अक्टूबर को आयोजित सैनिक सम्मान समारोह सहित अपने आगामी सभी कार्यक्रम अगली सूचना तक स्थगित कर दिए गए हैं। पूर्व सीएम हरीश रावत ने भी 21 व 22 अक्टूबर को जिला उधमसिंहनगर, नैनीताल,अल्मोड़ा में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेंगे साथ ही आपदा पीड़ित परिवारों, काल कल्वित हुये लोगों के परिजनों से भेंट करने का कार्यक्रम जारी किया है। आम आदमी पार्टी ने भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं को लोगों की मदद के लिए उतार दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+