भाजपा ने संगठन पर्व के प्रथम चरण अभियान में बनाए 13.5 लाख सदस्य, दूसरे चरण के लिए ये है टारगेट
भाजपा ने संगठन पर्व के प्रथम चरण अभियान में अब तक 13.5 लाख से अधिक सदस्य बनाए हैं। अब पार्टी दूसरे चरण में अगले 3 रविवार सदस्यता महाअभियान के तहत प्रतिदिन 2 लाख से अधिक सदस्य बनाने जा रही है।
बैठक में प्रथम चरण में सबसे अधिक सदस्यता वाले टॉप तीन विधायक, जनपद, विधानसभा और बूथों को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सक्रिय कार्यकर्ता अभियान की कार्य योजना को भी अंतिम रूप दिया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिकॉर्ड संख्या में लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश नेतृत्व समेत सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा इस अभियान में बनने वाला प्रत्येक सदस्य, विकसित उत्तराखंड से विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में अहम भूमिका निभाने वाला है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 2 सितंबर से 25 सितंबर तक अभियान के पहले चरण में पार्टी के सभी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों एवं तमाम जनप्रतिनिधियों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रतिबद्धता से शानदार काम किया है। जिसकी गवाही है रिकॉर्ड 13 लाख 5 हजार सदस्य ऑनलाइन एवं 1 लाख 9 हजार ऑफलाइन सदस्यों का बनना, जिसके लिए सभी सदस्य एवं कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
उन्होंने कहा कि अब दैनिक औसत बढ़ाने के साथ ही 15 अक्टूबर तक 3 महाअभियान और भी चलाने हैं। यह महाअभियान अगले 3 रविवार 29 सितंबर, 6 अक्टूबर, 13 अक्टूबर को चलाए जाएंगे, जिसमे इन 3 महाअभियान वाले दिन हमें 2 लाख का आंकड़ा पार करना है। जिसमे हमे महाअभियान में प्रत्येक बूथ पर लगे बूथ प्रवासी के साथ 1 वरिष्ठ कार्यकर्ता को सदस्यता सहयोगी के रूप में नियुक्त करना है।
इस दौरान प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता को यह सुनिश्चित करना है कि वह न्यूनतम 200 सदस्य बनाने के बाद ही बूथ छोड़ें। महाअभियान के तीनों दिन सभी सांसद, कैबिनेट मंत्रि, दायित्वधारी, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं निवर्तमान मेयर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे। इस पूरे दिन वह सदस्यता अभियान में भाग लें तथा अपनी सार्वजनिक गतिविधि न्यूनतम रखेंगे।
चरण में पार्टी को प्रदेश में प्रतिदिन सदस्यता की वर्तमान औसत संख्या 50 हजार को बढ़ाकर 1 लाख करने का लक्ष्य को हासिल करना है। बूथ स्तर की गतिविधि निगरानी करने के लिए मंडल सदस्यता सहयोगी सक्रिय रहेंगे। उन्होंने कहा, ऑफलाइन तरीके से चलाए सदस्यता अभियान सभी दर्ज फर्मों को जिलों द्वारा प्रदेश टोली के साथ समन्वय करके डाटा एंट्री की जाएगी।
सर्वाधिक सदस्य बनाने वालों शीर्ष तीन विधायकों में सहदेव पुंडीर,सौरभ बहुगुणा, मदन कौशिक रहे। शीर्ष तीन जनपद जिन्होंने लक्ष्य से अधिक सदस्य अब तक हासिल की है उनमें अल्मोड़ा, उत्तरकाशी एवं पौड़ी शामिल हैं। लक्ष्य से अधिक सदस्यता हासिल करने वाली तीन विधानसभा रही अल्मोड़ा, देहरादून कैंट और टिहरी।
-
Bengal Election: दीदी की फिर होगी वापसी या BJP की बनेगी सरकार? ये 'हॉट सीटें' तय करेंगी किसके सिर सजेगा ताज -
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Bengal Election 2026: '2026 में गिरेगी दिल्ली की सरकार' मालदा में दीदी ने अमित शाह को दिया खुला चैलेंज -
Tamil Nadu चुनाव से आउट क्यों हुए अन्नामलाई? टिकट नहीं मिला या कुछ और है वजह, तोड़ी चुप्पी -
Keralam Election 2026: 'केरलम में चलेगी बदलाव की आंधी' तिरुवल्ला में PM मोदी ने किया BJP की जीत का बड़ा दावा -
Professor Alok Khare कौन हैं? BJP नेता Madhvi लता को 'सेक्सी' बताया, खुद को कहा- 'मैं खतरों का खिलाड़ी' -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
'Raghav Chadha अगला शिकार', 1.5 साल पहले Kumar Vishwas की सटीक भविष्यवाणी! सुने VIDEO में क्या-क्या कहा? -
'मैं कुछ गलत नहीं करती', 54 साल की Hema का पब वीडियो वायरल, पुलिस की रेड में एक्ट्रेस को ये क्या हुआ? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों?












Click it and Unblock the Notifications